Ranchi : रांची में सिरमटोली चौक के पास बंद का समर्थन कर रहे लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। इस वजह से इलाके में यातायात बाधित हो गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
क्यों कराया जा रहा है बंद :
रांची के सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के समीप फ्लाईओवर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी बचाओ मोर्चा ने आज झारखंड बंद बुलाया है। बंद से पहले मंगलवार को आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला। आमलोगों और व्यवसायिक संगठनों से बंद को समर्थन देने की अपील की।
वहीं इस बंद के मद्देनज़र राजधानी रांची सहित राज्य के जिलों में बंद समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं। रांची की बात करें तो कांके-पतरातू सड़क को लोगों ने जाम कर रखा है। खेलगांव चौक को भी जाम कर दिया गया है। रामगढ़ जिले के कुज्जू के पास हजारीबाग-रांची नेशनल हाइवे को बंद कर दिया गया है। लातेहार के उदयपुरा चौक के पास एन एच 39 सड़क को जाम कर दिया है। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। पूरी राजधानी में कई जगहों पर बंद का असर देखने को मिल रहा है।
Also Read : बर्थडे पार्टी के दौरान लहरा रहा था हथियार, 15 गिरफ्तार
Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में Admission के लिए नया शेड्यूल जारी
Also Read : IPL 2025 में बिहार के वैभव को मिला ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का खिताब
Also Read : IPL 2025 में RCB की हुई शानदार जीत, पंजाब 6 रन से हारा
Also Read : झारखंड में आज दोपहर बाद तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी
Also Read : बोकारो में अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का खुलासा, मास्टर माइंड सहित चार धराये
Also Read : झारखंड सरकार कराएगी सात दिन तक कैशलेस इलाज, अस्पतालों का पैनल होगा तैयार…
Also Read : पत्रकार के साथ मारधाड़ मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण प्रजापति गिरफ्तार…