Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अमेरिका में टिक-टॉक की कंपनी से लेन-देन पर लगा प्रतिबंध
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका में टिक-टॉक की कंपनी से लेन-देन पर लगा प्रतिबंध

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर चीन के विवादित मोबाइल ऐप टिक-टॉक की कंपनी बाइटडांस से लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

    यह प्रतिबंध कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जाने के 45 दिनों के बाद से लागू होगा।

    श्री ट्रम्प ने गुरुवार देर रात इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

    इस कार्यकारी आदेश के मुताबिक अमेरिका में चीन की बाइटडांस कंपनी अथवा इससे जुड़ी अन्य कंपनियों के साथ किसी भी प्रकार के लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिका में अब कोई भी व्यक्ति अथवा कंपनी बाइटडांस के साथ कोई लेन-देन नहीं कर पायेगी।

    कार्यकारी आदेश के मुताबिक चीन के मोबाइल ऐप के अमेरिका में प्रसार से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था को खतरा पैदा होता है। इसलिए ऐसे मोबाइल ऐप विशेष रूप से टिक-टॉक पर कार्रवाई करना आवश्यक है।

    यह कार्यकारी आदेश हस्ताक्षर होने के 45 दिनों बाद से लागू होगा।

    चीनी कंपनी बाइटडांस के इस ऐप पर लाखों अमेरिकी नागरिकों की निजी जानकारी चुराने का आरोप है जिसकी ट्रम्प प्रशासन जांच कर रहा है।

    गौरतलब है कि अमेरिकी नौसेना ने निजी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए गत वर्ष अपने कर्मचारियों से सभी सरकारी उपकरणों से इस ऐप को हटाने का आग्रह किया था।

    टिक-टॉक ने इन आरोपों से इनकार करते हुए पहले कई बार कहा है कि वह उपयोगकर्ताओं की जानकारी चीन नहीं भेजता है। टिक-टॉक एक सोशल मीडिया ऐप है जिस पर उपयोगकर्ताओं की जानकारी चुराने का आरोप है।

    Latest news Online news Tiktok World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृतसंकल्पित : हेमन्त
    Next Article बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.