Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आज से देवघर में भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक, जानें कब तक रहेगा यह नियम लागू
    जोहार ब्रेकिंग

    आज से देवघर में भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक, जानें कब तक रहेगा यह नियम लागू

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: नए साल के मौके पर देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने खास सुरक्षा और यातायात इंतजाम किए हैं. पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 की रात 10:00 बजे तक देवघर में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली गाड़ियों के रूट में बदलाव किया जाएगा. यह कदम यातायात को सुगम और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है.

    पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण कुमार के अनुसार, 31 दिसंबर की सुबह 6:00 बजे से लेकर 1 जनवरी 2025 के रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों को देवघर शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. दुमका और गोड्डा की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहनों को हिंडोलावरन से बाएं मुड़कर तपोवन, चरखी पहाड़ी, कोरियासा चौक होते हुए गिरिडीह की ओर भेजा जाएगा. वहीं, गिरिडीह से आने वाली गाड़ियों को कोरियासा से दाएं मुड़कर हिंडोलावरन से होते हुए दुमका और गोड्डा के लिए भेजा जाएगा. इसके अलावा, रोहिणी देवीपुर से जसीडीह जाने वाली भारी गाड़ियों को भी शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

    भागलपुर और गिरिडीह के रूट पर भी बदलाव

    भागलपुर जाने वाले भारी वाहनों को ताभाघाट से बाएं मुड़कर जाना होगा. भागलपुर जिले से आने वाले भारी वाहनों को मोहनपुर मोड़ से मुड़कर सारवां और सारठ की दिशा में भेजा जाएगा. इन रूट डाइवर्ट आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए देवघर के जसीडीह थाना, मोहनपुर थाना, नगर थाना और कुंडा थाना को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के इंतजाम

    देवघर के बाबा मंदिर में नववर्ष के मौके पर हर साल भारी भीड़ होती है, और इस बार भी पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. प्रशासन की कोशिश है कि कोई भी बड़ा वाहन शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में प्रवेश न कर सके, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो.

    कुंडा थाना कोरियासा चौक गिरिडीह गोड्डा जसीडीह थाना तपोवन ताभाघाट दुमका देवघर नए साल नगर थाना नववर्ष पुलिस उपाधीक्षक पुलिस प्रशासन बाबा मंदिर बैद्यनाथ मंदिर भागलपुर भारी वाहन मोहनपुर थाना यातायात व्यवस्था रूट डाइवर्ट लक्ष्मण कुमार लक्ष्मण प्रसाद श्रद्धालु सुरक्षा इंतजाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब तस्करी का अनोखा तरीका उजागर, पुलिस ने किया अपराधियों का पर्दाफाश
    Next Article ऊंचाई से अचानक नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा हाईवा, मची अफरातफरी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    Latest Posts

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.