Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज में राम मंदिर से बजरंग बली की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा
    झारखंड

    साहिबगंज में राम मंदिर से बजरंग बली की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजा नसीर, साहिबगंज : साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोतीचौकी खुटहरी में शनिवार की अहले सुबह राम मंदिर से एक अष्टधातु से बनी बजरंग बली की मूर्ति चोरी हो गयी है. चोरों ने बड़े नाटकीय ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. मंदिर के पुजारी भरत लाल मंडल को जब मूर्ति के चोरी होने की आहट मिली तो उन्होंने आवाज देकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया. इसके बाद कई ग्रामीणों ने उन चोरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़े, भागने के क्रम में एक चोर पकड़ा गया. उनके साथ वारदात को अंजाम देने वाले दो अन्य साथी फरार हो गये.

    पूजा करने के बहाने आए और मूर्ति की चोर कर हो गये फरार

    बताया जाता है कि पुजारी भरत लाल अहले सुबह मंदिर का पट खोलने के लिए मंदिर आए थे. उसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर मंदिर के पास पहुंचे. इसके बाद एक युवक पूजा करने के बहाने मंदिर के अंदर घुसा और बजरंग बली की मूर्ति को चोरी कर लिया. उसी वक्त उसका एक अन्य पुजारी को अपनी बातों में उलाझाये रखा. तीसरा युवक बाइक पर ही उनका इंतजार कर रहा था. इस दौरान पुजारी को मूर्ति के चोरी होने की आशंका हो चुका था. इसके बाद वह सभी बाइक पर सवार होकर भागने लगे. जिसके बाद पुजारी ने ग्रामीणों को आवाज देकर बुलाया.

    भागने के क्रम में एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

    तब तक वे सभी चोर आगे निकल चुके थे. ग्रामीणों ने काफी दूर तक उनका पीछा किया. तब तक सभी ग्रामीणों को इसकी सूचना मिल चुकी थी. इसके बाद सभी तीन पहाड़ क्षेत्र के इलाके को घेर लिया. जैसे ही सभी चोर सकरी से बसपोला गांव से आगे बढ़े ग्रामीणों के एक झुंड ने दबोच लिया. लेकिन घटना को अंजाम देने वाले दो चोर उनके चुंगल से बचकर फरार हो गये. जबकि एक पकड़ा गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना साहिबगंज पुलिस को दी. तब तक ग्रामीण उसे बिजली के खंभे पर बंधक बना लिया था. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान समर अली के रूप में हुई है. फिलहाल उसे पूछताछ हो रही है.

    अष्टधातु ग्रामीणों ग्रामीणों की कार्रवाई चोरी की घटना जिरवाबाड़ी थाना पुजारी भरत लाल मंडल पुलिस बजरंग बली बाइक सवार चोर मूर्ति चोरी राम मंदिर समर अली सोतीचौकी खुटहरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में फाइलेरिया मुक्त अभियान, मंत्री बन्ना गुप्ता बोले तय समय पर खत्म होगी बीमारी
    Next Article डॉक्टर के साथ पहले किया गंदा काम फिर उतारा मौत के घाट, पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर की भी कांप उठी रूह

    Related Posts

    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026
    Latest Posts

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026

    पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    June 17, 2026

    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.