Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 1:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता के बिगड़े बोल, कहा- इरफान ने कान पकड़कर नहीं मांगा माफी तो खींच लेंगे उसका जीभ, पटक कर मारेंगे
    झारखंड

    बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता के बिगड़े बोल, कहा- इरफान ने कान पकड़कर नहीं मांगा माफी तो खींच लेंगे उसका जीभ, पटक कर मारेंगे

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आदिवासी समुदाय पर विवादास्पद बयान देकर घिरे इरफान को पांकी के भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सदन में कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी मांगें, नहीं तो पटक पटककर मारेंगे। विधानसभा परिसर के बाहर बीजेपी विधायक ने धरना दिया और इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

    बाबूलाल मरांडी के खिलाफ बोला अपमानजनक शब्द

    धरना पर बैठे भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि इरफान अंसारी बिगड़ गया है। इसे ठीक करना पड़ेगा। इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोला है। इसके लिए पूरे देश के आदिवासियों से माफी मांगना पड़ेगा। अगर ये नहीं सुधरे तो पूरे आदिवासी और हिंदू समुदाय के लोग इनपर नकेल कसेंगे। शशि भूषण मेहता ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर ये माफी नहीं मांगा तो इसका हम जीभ खींच लेंगे।

    कौन सा नस्ल का है इरफान अंसारी

    उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी हिंदू मंदिर में जाकर चुनरी ओढ़ता है फिर हिंदूओं का अपमान करता है। कभी तिलक लगाकर अपने को ढोंग रचता है। आदिवासी और हिंदू को गाली देता है। इसका बाप कहता है मेरा वंशज यादव था तो कभी यह कहता है कि हमलोग रविदास थे। अब यह कौन नस्ल का है इसका पता लगाना पड़ेगा।

    बिगड़ैल हो गया है इरफान

    भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि इरफान अंसारी बिगड़ैल हो गया है। अगर ये माफी नहीं मांगा तो हमलोग इसको पटक-पटक कर मारेंगे। इसकी औकात बता देंगे। ज्यादा खरखरा न बने। इसके जैसे-जैसे हजारों लोग यहां पर है। हमलोग इसे ठीक करके ही छोड़ेंगे।

    इरफान ने क्या कहा था

    बता दें कि इरफान अंसारी ने बुधवार को सदन में कहा था बाबूलाल मरांडी इतना तेज कैसे हो गए, हमको समझ में नहीं आता है। आप एक आदिवासी हैं। आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है? वहीं इरफान ने सफाई देते हुये कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। मैं आदिवासी के लिए जान देने के लिए तैयार हूं। इस मामले को लेकर आज सदन में खूब हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता तो सदन में इरफान अंसारी को मारने के दौड़ पड़े। इसके बाद स्पीकर ने इस मामले पर हस्तक्षेप किया तब शशि भूषण मेहता अपने आसन पर बैठे।

    apologize by holding ear Babulal marandi beaten Bjp BJP MLA Shashi Bhushan Mehta Congress Irfan Ansari jharkhand Jharkhand Vidhan Sabha Panki ranchi Shashi Bhushan Mehta
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोबिन हेंब्रम की मांग पर सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा
    Next Article झारखंड में PLFI व गैंगस्टर्स को हथियार सप्लाई करने वाला प्रभाकर पावापुरी से गिरफ्तार, ATS की टीम ने की कार्रवाई

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.