Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 10:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल मरांडी को भाजपा में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी को भाजपा में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoahrLive Team

    रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का 17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो जाएगा। इसे लेकर जहां झाविमो के प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के नेताओं व कार्यकर्ताओं में नई उम्मीदें बढ़ी हैं, वहीं पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है।

    झाविमो नेताओं में भाजपा में विलय को लेकर उत्साह है। रांची महानगर के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को विलय को लेकर झाविमो ने रणनीति बनाई है। रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला से 20 हजार कार्यकर्ता इस मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे।

    झाविमो के प्रधान महासचिव अभय सिंह कहते हैं कि झाविमो का भाजपा में विलय (महामिलन) कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इस दौरान राज्य भर से लाखों की तादाद में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    उन्होंने कहा, “झारखंड को संवारने एवं राष्ट्रवाद को मजबूती देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता नए उत्साह के साथ संदेश लेकर समारोह स्थल से लौटेंगे।”

    इस बीच माना जा रहा है कि झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी को भाजपा में महत्वपूर्ण पद मिलना तय है। सूत्रों का दावा है कि भाजपा ने मरांडी के सामने केंद्र में मंत्री, झारखंड विधानसभा में विपक्ष का नेता और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद का विकल्प रखा है।

    सूत्रों का दावा है कि झाविमो के विलय होने का ही कारण है कि भाजपा ने अब तक प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद खाली रखा है। वैसे झाविमो के सूत्रों का कहना है कि मरांडी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए हामी भर दी है।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद से ही झाविमो के भाजपा में विलय को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे।

    गौरतलब है कि इस विलय को लेकर मरांडी ने पिछले कई दिनों से तैयारी प्रारंभ कर दी थी। पिछले दिनों मरांडी ने अपनी पार्टी की नई कार्यकारिणी बनाई थी, जिसमें उनके करीबियों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया था, जिससे विलय को लेकर किसी प्रकार का विरोध या कानूनी अड़चन न पैदा हो जाए।

    विधानसभा चुनाव में झाविमो को तीन सीटों पर जीत मिली थी। इसके दो विधायक प्रदीप यादव और बंधु टर्की को पार्टी विरोधी कार्य में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। ये दोनों विधायक प्रारंभ से ही भाजपा में विलय के विरोध का स्वर मुखर कर रहे हैं।

    झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे और तब भाजपा के दिग्गज नेता मरांडी ने 2006 में भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बना ली थी। उनकी पार्टी का हालांकि किसी भी चुनाव में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 2009, 2014 और 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को 11, आठ और तीन सीटों पर ही जीत मिली।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाणिज्यिक बैंक और घटा सकते हैं ब्याज दर : दास
    Next Article कुएं में डूबने से भाई-बहन की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    6 सितंबर तक झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने का हाईकोर्ट का आदेश

    August 6, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, MP-MLA कोर्ट में पेशी

    August 6, 2025
    झारखंड

    बानो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर तेज, अरुण जोशी ने लिखा जीएम को पत्र

    August 6, 2025
    Latest Posts

    6 सितंबर तक झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने का हाईकोर्ट का आदेश

    August 6, 2025

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही : सात BLO निलंबित

    August 6, 2025

    चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, MP-MLA कोर्ट में पेशी

    August 6, 2025

    ट्रंप की टैरिफ का शेयर बाजार पर दिखा असर, कमजोर रही शुरुआत

    August 6, 2025

    बिहार में अदाणी पावर ने 25,000 करोड़ की परियोजना के साथ रचा इतिहास

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.