Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Oct, 2025 ♦ 4:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा, बोले- झारखंड को बिचौलियों ने किया बदनाम
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा, बोले- झारखंड को बिचौलियों ने किया बदनाम

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को एक के बाद एक किये गये तीन ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और दूसरे राज्यों में झारखंड की बन रही छवि और झारखंड की शराब नीति पर हुए घोटाले को लेकर निशाना साधा है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज 1000 करोड़ खनन घोटाले के प्रमुख आरोपित पंकज मिश्रा की तबीयत खराब होने की खबर है। कैदी के रूप में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री हेमंत से अनुरोध है कि वे यूज एंड थ्रो मत करें। पंकज को यूं ही उसके हाल पर भगवान भरोसे मत छोड़िये। पंकज को बेहतर इलाज मुहैया कराने का इंतजाम कराइये।

    बाबूलाल मरांडी ने दूसरे राज्यों में बन रही झारखंड की छवि की चर्चा करते हुए ट्वीट किया, पिछले दिनों जब मैं मध्यप्रदेश के दौरे पर था तब कई बार लोगों के झारखंड के संदर्भ में पूछे गए प्रश्नों पर असहज हो गया।पत्रकार बंधुओं के साथ आम लोग भी जब मिल रहे थे तो उनका एक ही प्रश्न था, झारखंड में क्या हो रहा है?हेमंत सोरेन भी इस महालूट में शामिल हैं क्या? उनकी भी गिरफ्तारी होगी?

    मैं उनसे इतना ही कहता था कि झारखंड को लुटेरों ने लूटा है लेकिन सबका हिसाब हो रहा है। कुछ का बाकी है जो आने वाले दिनों में होगा। एक झारखंडी होने के नाते मन बहुत तकलीफ से भर जाता है कि देश में हमारे राज्य की छवि को कुछ बेईमान अफ़सरों, दलालों-बिचौलियों और साहब के गिरोह ने बदनाम कर दिया है। बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की शराब नीति पर भी निशाना साधा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट ने विधानसभा सचिव को जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद कमीशन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश
    Next Article निलंबित इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता ने ईडी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

    Related Posts

    जामताड़ा

    अज्ञात व्यक्ति का श’व बराकर नदी किनारे मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

    October 5, 2025
    झारखंड

    लातेहार में जंगली हाथी का बच्चा मिला मृ’त, वन विभाग जांच में जुटा

    October 5, 2025
    झारखंड

    छठ महापर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों की सफाई और सुरक्षा पर विशेष जोर

    October 5, 2025
    Latest Posts

    अज्ञात व्यक्ति का श’व बराकर नदी किनारे मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

    October 5, 2025

    लातेहार में जंगली हाथी का बच्चा मिला मृ’त, वन विभाग जांच में जुटा

    October 5, 2025

    अरबाज और शूरा बने माता-पिता, खान परिवार में गूंजी नन्ही किलकारी

    October 5, 2025

    बिहार चुनाव : CEC ने की तैयारियों की समीक्षा, राजनीतिक दलों के सुझाव लिए

    October 5, 2025

    छठ महापर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों की सफाई और सुरक्षा पर विशेष जोर

    October 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.