Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 5:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह से शुरू की संकल्प यात्रा, हेमंत सरकार के खिलाफ साधा निशाना
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह से शुरू की संकल्प यात्रा, हेमंत सरकार के खिलाफ साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संथाल हूल के वीर नायक सिदो-कान्हू को बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

    साहिबगंज : राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को हटाने के इरादे से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र भोगनाडीह से संकल्प यात्रा की शुरूआत कर दी है। उन्होंने संथाल हूल के वीर नायक सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह से उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद संकल्प यात्रा की शुरूआत की। बाबूलाल मरांडी ने सिदो-कान्हू के परिजनों से भी मुलाकात की।

    बाबूलाल ने सिदो-कान्हू के परिजनों से की मुलाकात

    सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों से मुलाकात के पहले बाबूलाल मरांडी ने बरहरवा में वहां के लोगों से मुलाकात की इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए गठबंधन का नाम भी लोगों ने बदल दिया है। उन्होंने कहा कि जब से इन लोगों की सरकार राज्य में बनी है तब से यहां सिर्फ लूट मची है। चाहे कोयला की लूट हो, पत्थर की लूट हो या जमीन की लूट हो। यहां तक की अब तो खजाने की भी लूट होने लगी है।

    झारखंड को लूट से बचाना है

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस लूट से झारखंड को बचाना है। यह उसी का अभियान है। क्योंकि सिदो-कान्हू का गांव भोगनाडीह उनका जन्मस्थली है। स्वाभाविक है इस पवित्र भूमि से संकल्प लेकर पूरे झारखंड में पद यात्रा होगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और जनता से यही आह्वान करेंगे कि जिन उद्देश्यों को लेकर राज्य बना था और बीजेपी की सरकार ने जो विकास के कार्य बढ़ाए थे जब से हेमंत सरकार बनी है लूटने में लगी है। इसलिए इन लूटेरों को झारखंड से भगाना जरूरी है। अभी सत्ता से इन्हें भगाना जरूरी है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसी संकल्प के साथ यह यात्रा की शुरूआत की जा रही है और इसे लोगों से भी संकल्प कराना है। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम पर ये राजनीति करते है लेकिन आदिवासियों को ही वे लोग लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए यहां की सरकार ने कुछ भी नहीं किया है।

    सात चरणों में आयोजित होगी संकल्प यात्रा

    बता दें, आज साहिबगंज के भोगनाडीह से बीजेपी ने संकल्प यात्रा शुरू कर दी है। बाबलाल मरांडी की यह संकल्प यात्रा आगामी 10 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन 2 विधानसभा क्षेत्र में होगी। यह 7 चरणों में होगी। जिसमें पहले चरण में 17 से 20 अगस्त तक बरहेट, महगामा, बोरियो, राजमहल, गोड्डा, महेशपुर, पोड़ैयाहाट, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ में होगा। इस दौरान इन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा भी आयोजित की जाएगी।

    Babulal marandi Bhognadih Bjp Hemant Sarkar jharkhand Jmm Sahibganj Sankalp Yatra बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझरिया थाने के बाहर लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    Next Article Chandrayaan-3 : प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर, 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर करेगा लैंड

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    झारखंड

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025
    Latest Posts

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.