Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने कहा, भाजपा की डबल इंजन सरकार से थम गया झारखंड का विकास
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने कहा, भाजपा की डबल इंजन सरकार से थम गया झारखंड का विकास

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    दुमका : झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार के कारण राज्य में विकास की गाड़ी आगे बढ़ने के बजाय रूक गयी है इसलिए कॉरपोरेट घरानों के हितों के लिए काम करनेवाली रघुवर सरकार को विधानसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
    श्री मरांडी ने आज यहां झाविमो की ओर से आयोजित विकास मित्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कारण इस राज्य के विकास की गाड़ी आगे बढ़ने के बजाय रुक गयी है। पूरे राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, रोजगार और सड़क की हालत बदहाल है। पिछले पांच वर्ष में अन्न के बिना दर्जनों लोग की मौत हो चुकी हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के नाम पर गुमराह कर रही हैं।
    झाविमो अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मुहैया कराने और कर्ज से मुक्ति दिलाने के बजाय भिखारी बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा करते है लेकिन पांच साल के दौरान खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण हर साल किसानों को फसल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। आजादी के बाद विकास के नाम पर झारखंड की लगभग तीस लाख एकड़ जमीन पर बड़ी-बड़ी सिंचाई परियोजनाऐं बनायी गयी। इस बजह से लाखों लोगों का उजाड़ दिया गया जो आज भी विस्थापन की त्रासदी से जुझ रहे है तथा पुनर्वास की बाट जोह रहे हैं।

    Babulal marandi jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरीडीह में दो नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
    Next Article देश में नौकरी की नहीं, उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी : संतोष गंगवार केंद्रीय मंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.