भाजपा के बड़े नेता लक्ष्‍मण गिलुवा का निधन, बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

Joharlive Team

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना एक बड़ा आदिवासी नेता खो दिया। पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा का आज निधन हो गया है। भाजपा के नेताओं ने गिलुवा के निधन पर गहरा शोक जताया है। बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर हैंडल से लक्ष्‍मण गिलुवा के निधन पर शोक संदेश लिखा- पूर्व सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्षमण गिलुआ जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इनका यूं चला जाना पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को साहस प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि, ॐ शांति।