Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने किया हेमंत पर तीखा प्रहार, कहा अपनी नाकामी स्वीकार करें
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने किया हेमंत पर तीखा प्रहार, कहा अपनी नाकामी स्वीकार करें

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2024Updated:October 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल मरांडी ने किया हेमंत पर तीखा प्रहार, कहा अपनी नाकामी स्वीकार करें
    बाबूलाल मरांडी ने किया हेमंत पर तीखा प्रहार, कहा अपनी नाकामी स्वीकार करें
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: चुनाव के इस महा समर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से पोस्ट कर सीएम हेमंत सोरेन पर तीखे बोल बोले हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सवालों में हर उस बात का जिक्र किया है जिसे बीजेपी अपना चुनावी मुद्दा बना रही है. इनमें ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर राशि आदान प्रदान करने की बात कही गयी है. साथ ही जेएसएससी में हुए धंधली को लेकर सीएम पर सवाल उठाया है. उन्होंने अपने पोस्ट में हेमंत सोरेन को सलाह दी कि आप भ्रम न पालें. आईए जानते है बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन और गठबंधन सरकार पर क्या कहा.

    जानिए हेमंत सोरेन के लिए बाबूलाल ने क्या कहा

    हेमंत सोरेन जी, भ्रम पालना अगर आपकी आदत बन चुकी है, तो खुशी खुशी इस भ्रम को पालिए, लेकिन झारखंड की जनता के दिलों में भगवान बनने का भ्रम न पालिए!! क्योंकि, झारखंड की जनता ने पढ़े हैं आपके ट्रांसफर- पोस्टिंग मामले में आदान प्रदान धनराशि के चैट, क्योंकि झारखंड की जनता ने देखा है पेपर लीक में आपकी संलिप्तता, यही नहीं जनता को ये भी पता है कि जेएसएससी का एडमिट कार्ड किसके घर पर मिला था और आपकी उसमें सहभागिता और भूमिका कितनी थी! झारखंड के परिवारजनों को ये भी पता है कि बिना चोरी के, कोई अपना घर, गाड़ी, दस्तावेज और पैसे छोड़कर यूं ही नंगे पैर नहीं भागता है, झारखंडवासियों ने ये भी देखा है कि भूमि के रजिस्टर जिनकी जगह निर्धारित ऑफिस होती है, वो किसी के घर में पाया जाता है, यही नहीं उन्होंने भूमि रजिस्टर में हुई फेर बदल के सबूत भी अपनी नग्न आंखों से देखे हैं. आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति करने वालों ने आदिवासी जमीन पर ही कब्जा किया है, उसपर बैंक्वेट हॉल बनाने का सपना देखा है – वो भी हम झारखंडवासियों से अछूता नहीं है. इसके बाद भी जेएमएम- कांग्रेस गठबंधन सरकार को भ्रम पालना है है तो अच्छे से पालिए, लेकिन बस इतना याद रहे, कि जनता जब अपने जल जंगल जमीन और रोजगार संबंधी सवाल पूछे तो भागना नहीं है, गुमराह मत करना, भ्रम नहीं फैलाना अपनी नाकामी स्वीकार कर लेना. वहीं बाबूलाल ने कहा कि बंटी और बबली मिलकर पिछले 5 साल से झारखंड को लूट रहे हैं, अब इन्हें हटाने का समय आ गया है. बेरोजगारी का ज़वाब वोट से, पेपर लीक का ज़वाब वोट से जनता देगी

    हेमंत सोरेन जी,
    भ्रम पालना अगर आपकी आदत बन चुकी है, तो खुशी खुशी इस भ्रम को पालिए, लेकिन झारखंड की जनता के दिलों में भगवान बनने का भ्रम न पालिए!!

    क्योंकि…
    झारखंड की जनता ने पढ़े हैं आपके ट्रांसफर- पोस्टिंग मामले में आदान प्रदान धनराशि के चैट, क्योंकि झारखंड की जनता ने देखा है…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) October 22, 2024

     

    babu lal marandi Babulal marandi babulal marandi bjp babulal marandi cm babulal marandi election babulal marandi interview babulal marandi news babulal marandi on hemant soren babulal marandi profile babulal marandi today news bjp babulal marandi cm babulal marandi Jharkhand Assembly Election Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीछे हटेगी चीनी सेना, भारत-चीन के बीच लद्दाख में गतिरोध खत्म; 2020 वाली स्थिति होगी बहाल
    Next Article कॉमनवेल्थ में अब कैसे मेडल जीतेगा भारत! हॉकी, कुश्ती, निशानेबाजी, क्रिकेट, बैडमिंटन सब हो गए बाहर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.