Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल
    झारखंड

    हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से राज्य सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि “निर्लज्जता की भी एक हद होती है, पर हेमंत सरकार ने उसे भी पार कर दिया है।”

    उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां बीते दस दिनों से डीजीपी का पद खाली है। जो अधिकारी डीजीपी जैसे कार्य कर रहे हैं, वे बिना वेतन के सेवा दे रहे हैं। मरांडी ने तंज कसते हुए कहा, “वाह मुख्यमंत्री जी, ये तो नया भारत निर्माण है — बिना वेतन, बिना संवैधानिक वैधता और सिर्फ भ्रष्टाचार के दम पर प्रशासन।”

    मरांडी ने व्यंग्य करते हुए सुझाव दिया कि सरकार एक नई नीति लागू करे, जिसमें खनिज व कोयला क्षेत्रों में “बिना वेतन, कमीशन आधारित सेवा” के लिए रिटायर्ड व अनुभवी लोगों से आवेदन मांगे जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 312 और सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह केस के निर्देशों को भी नकार दिया है।

    उन्होंने कहा कि “हेमंत सोरेन खुद को सर्वोच्च न्यायालय से भी ऊपर समझने लगे हैं। जेपीएससी की कुर्सियाँ बोली पर बिक रही हैं और यूपीएससी चयनित अधिकारियों को भी ‘रेट लिस्ट’ से गुजरना पड़ता है। यह ‘सुविधा शुल्क आधारित प्रशासन’ का क्रांतिकारी प्रयोग है।”

    मरांडी ने चेतावनी दी कि इस तरह की परंपराएं सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता खत्म कर रही हैं और आने वाले समय में झारखंड के प्रशासनिक ढांचे के लिए घातक सिद्ध होंगी।

    भारत की सैन्य कार्रवाई पर भी दी प्रतिक्रिया

    बाबूलाल मरांडी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस और कई आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना के पराक्रम को सलाम करते हुए कहा कि “भारत आतंकवाद को जड़ से मिटाने के संकल्प पर अडिग है।”

    Also Read :  सीजफायर पर रक्षा मंत्रालय आज 11 बजे करेगा प्रेस ब्रीफिंग

    administrative failure Attack on State Government Babulal marandi Bharatiya Janata Party BJP vs JMM Corruption DGP Controversy government criticism Hemant government Hemant Soren jharkhand Jharkhand Politics Leader of Opposition social media X Platform एक्स प्लेटफॉर्म झारखंड झारखंड राजनीति डीजीपी विवाद नेता प्रतिपक्ष प्रशासनिक विफलता बाबूलाल मरांडी भाजपा बनाम झामुमो भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार राज्य सरकार पर हमला सरकार की आलोचना सोशल मीडिया हेमंत सरकार हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL के “बाकी” मैचों पर फैसला जल्द
    Next Article एनएच-98 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.