Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 8:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»अयोध्या दीपोत्सव : 12 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी
    धर्म/ज्योतिष

    अयोध्या दीपोत्सव : 12 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुधवार शाम अयोध्या पहुंचे. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का स्वागत किया. साथ ही सीएम योगी ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक किया.

    इस दौरान सीएम योगी ने कहा, राम राज की परिकल्पना साकार हो रही है. राम सबको जोड़ते हैं. सीएम ने कहा कि 2017 से ही एक नारा गूंज रहा था योगी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो. सीएम ने कहा कि पहले राम भक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं, आज पुष्प वर्षा होती है. मंदिर निर्माण अब कोई रोक नहीं सकता है. पीएम मोदी के सहयोग से 2017 से ही अयोध्य में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम हो रहा है.

    इस मौके पर सीएम योगी ने अयोध्या में 661 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. 

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम 5 वर्ष पहले शुरू किया था और तब से लगातार ये आयोजन अपनी नई ऊंचाईयों को छूता दिखाई दे रहा है. राम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ पर्यटन की ढेर सारी संभावनाएं बन के आई हैं, उन संभावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

    बता दें, अयोध्या के पवित्र सरयू तट के किनारे स्थित राम की पैड़ी परिसर में एक भव्य आयोजन किया गया है. इस बार राम की पैड़ी के तट पर सात लाख 50 हजार दीपक जलाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. जबकि जिले भर में 12 लाख दीये जलाए जाएंगे और शहर यानी अयोध्या नौ लाख दीयों से जगमग होगी. राम की पैड़ी परिसर में सभी दीपक लगा दिए गए हैं. 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य अतिथियों के सामने ही इन सभी दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा.

    दीपों की शृंखला के बीच बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र
    उल्लेखनीय है कि बीते चार वर्ष से राम नगरी अयोध्या के राम की पैड़ी परिसर में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के साक्षी लोग बनते हैं. जब राम की पैड़ी परिसर में सभी दीप जलते हैं तो पूरा परिसर आलोकित हो उठता है. इस वर्ष भी कुछ ऐसा ही भव्य आयोजन किया जा रहा है.

    राम की पैड़ी परिसर में सिर्फ दीपोत्सव कार्यक्रम ही आयोजित नहीं होगा बल्कि लेजर लाइट शो के जरिए भगवान राम की कथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा. इसके अलावा राम की पैड़ी परिसर में छात्राओं द्वारा रंगोली के जरिए भगवान राम के जीवन चरित्र को भी प्रदर्शित किया गया है, जो इस आयोजन को चार चांद लगा रहा है.

    12000 वॉलिंटियर्स ने सजाया घाट
    राम की पैड़ी परिसर में 7.50 लाख दीपक लगाने की जिम्मेदारी उठा रहे डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के छात्र छात्राओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था. मंगलवार की शाम होते-होते परिसर के सभी घाटों पर दीपक सजाए जा चुके हैं.

    आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहे ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष सिर्फ 18 घाटों पर दीपक लगाए गए थे, उस समय दीपक की संख्या 5.30 लाख थी. लेकिन इस बार 7.50 लाख दीपक जलाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना है. इस बार हमने अपनी टीम को बड़ा किया है. 12,000 वॉलिंटियर्स की टीम ने मिलकर 7.50 लाख दीपक लगाए हैं. कुल नौ लाख दीपक पूरे परिसर में जलाए जाएंगे, जिनमें कुछ दीपक सरयू तट के किनारे भी जलाए जा रहे हैं. हमारी तैयारी पूरी है, हम इस बार एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे.

    हर साल बढ़ती जा रही दीपोत्सव की भव्यता
    उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रत्येक वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं. वर्ष दर वर्ष इस आयोजन की भव्यता बढ़ती ही जा रही है. इस बार भी दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान लेजर शो और राम दरबार के अलावा राम बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र है. वहीं, इस 7.50 लाख दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी भी कर ली गई है. निश्चित रूप से यह आयोजन अयोध्या को एक नई पहचान दे रहा है.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में जमीन कारोबारी की हत्या, घर से बुलाकर मारी गोली
    Next Article सुख-संवृद्धि के साथ चतुग्रही योग में मनेगी दीपावली

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    छठ महापर्व का दूसरा दिन : खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    October 26, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 26 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 26, 2025
    fact

    छठ पूजा 2025 : व्रत के दौरान सेहत का रखें खास ख्याल, जानिए एनर्जी बनाए रखने के आसान टिप्स

    October 25, 2025
    Latest Posts

    छठ महापर्व का दूसरा दिन : खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    October 26, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 26 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 26, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.