Ranchi : IPL की चकाचौंध से दूर, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी अब अपनी सादगी भरी जिंदगी में लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे रांची स्थित अपने फार्महाउस पर मछली पकड़ते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में धोनी काली टी-शर्ट पहने हैं, जिस पर लिखा है “ड्यूटी, ऑनर, कंट्री”। धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं और 2019 में जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी कर चुके हैं। यह फोटो रांची में क्रिकेट एकेडमी चलाने वाले उनके फैन सुबोध कुमार ने ली है।
IPL सीजन 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम ने 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच जीते। शुरुआत में टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के पास थी, बाद में धोनी ने इसे संभाला। धोनी ने इस सीजन में 196 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर रहा।
अब धोनी फार्महाउस में खेती, पशुपालन और मछली पकड़ने जैसे शौकों में व्यस्त हैं। धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर कहा है कि अभी वे कोई फैसला नहीं करेंगे और आने वाले महीनों में फिटनेस पर ध्यान देंगे। मैदान से दूर, धोनी अब जीवन के मैदान में शांति, प्रकृति और परिवार के साथ अपनी नई कप्तानी का आनंद ले रहे हैं।
Also Read : चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर विजलेंस की छापेमारी, 2.1 करोड़ कैश बरामद
Also Read : BIT मेसरा के B.Tech (CSE) छात्र को 1.45 करोड़ का मिला पैकेज
Also Read : वरिष्ठ IPS अधिकारी को बीच रास्ते में छोड़कर भागे बॉडीगार्ड और चालक, तीनों निलंबित
Also Read : 1 जून से ATM, LPG, FP समेत इन नियमों में होगा बदलाव
Also Read : कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सपाट शुरुआत
Also Read : CM हेमंत सोरेन ने परिवार के साथ किया केदारनाथ धाम के दर्शन
Also Read : रांची की मेट्रिक टॉपर तहरीन फातिमा को DC ने किया सम्मानित