Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 5:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए महागठबंधन से अवध बिहारी चौधरी बनाए गए उम्मीदवार
    बिहार

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए महागठबंधन से अवध बिहारी चौधरी बनाए गए उम्मीदवार

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष के लिए महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी उम्मीदवार बनाए गए हैं।

    प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आज महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) की बैठक हुई, जिसमें सबकी राय बनी कि महागठबंधन की ओर से अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार उतारा जाए। उन्होंने कहा कि इस बैठक में ही सर्वसम्मति से श्री अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला हुआ। इसके बाद श्री चौधरी ने अपनी उम्मीदवारी के लिए विधानसभा सचिव के समक्ष पर्चा दाखिल कर दिया है। श्री यादव ने कहा कि श्री चौधरी एक योग्य और अनुभवी नेता है। वह पहली बार 1985 में सीवान से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे और उसके बाद से वह लगातार 1990, 1995, 2000 और फरवरी 2005 के चुनाव में विजयी हुए। इस बार भी 2020 के चुनाव में सीवान से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी कई बार मंत्री भी रह चुके हैं और फिलहाल वह राजद के प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं ।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद काफी महत्वपूर्ण होता है। इस पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा होती है कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी सदस्यों को सदन में जनहित के मुद्दों को उठाने का बराबर का मौका दे। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी सदस्यों की इस अपेक्षा पर खरा उतरेंगे और उन्हें पूरा विश्वास है कि सभा अध्यक्ष के चुनाव में उनकी जीत होगी।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे झारखंड क्रिकेट के भीष्म पितामह देवल दा, महेंद्र सिंह धोनी का करियर बनाने में रही अहम भूमिका
    Next Article बिहार : रोहतास में पिकअप वैन पलटने से दो की मौत, दो घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    बिहार

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025
    बिहार

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.