Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 7:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, तीन जख्मी
    बिहार

    उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, तीन जख्मी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विभाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना महनार स्टेशन रोड के पास उस समय हुई, जब टीम ने शराब पी रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। गुस्साए ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया, जिससे उत्पाद विभाग का वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में उत्पाद निरीक्षक कुमारी पल्लवी, होमगार्ड जवान देवनाथ सिंह और ड्राइवर चंदन कुमार व सुजीत कुमार जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को महनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    होमगार्ड जवान देवनाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि वे गांव में गश्त कर रहे थे, तभी कुछ लोगों को शराब पीते देखा गया। दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके हाथ में गंभीर चोट आई। हमलावरों ने ड्राइवरों पर भी हमला किया और वाहन पर पथराव किया। उत्पाद निरीक्षक कुमारी पल्लवी ने बताया कि शराब पीने की सूचना पर छापेमारी की गई थी, जिसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें छुड़ा लिया। महनार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है। अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

    Also Read : कारगिल विजय दिवस : 26 साल पहले भारत ने जीता था ऐतिहासिक युद्ध 

    bihar vaishali news three injured Vaishali news vehicle damaged Villagers attack excise department team in Mahnar तीन जख्मी महनार में उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला वाहन क्षतिग्रस्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेनों में खराब खाने को लेकर एक साल में 6645 शिकायतें, 1341 मामलों में जुर्माना
    Next Article PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता

    Related Posts

    बिहार

    बिहार में EOU का बड़ा एक्शन, माफिया और अपराधियों की संपत्तियों पर ED का शिकंजा

    July 26, 2025
    बिहार

    बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर तीखा हमला

    July 26, 2025
    बिहार

    खाद्य निगम के लेखापाल पर अवैध वसूली का आरोप, जांच के लिए टीम बनी

    July 26, 2025
    Latest Posts

    डैम में नहाने गए छह दोस्तों में से चार की मौत, शोक में डूबा दलाईकेला गांव…

    July 26, 2025

    CMPDI में काम करने वाली महिला निकली गहना चोर, पति-पत्नी गिरफ्तार

    July 26, 2025

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर DC ने की बैठक, दिये कई निर्देश

    July 26, 2025

    रांची के नगड़ी में हथियार खरीद-बिक्री करते युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

    July 26, 2025

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को सजा… जानें मामला

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.