Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Nov, 2025 ♦ 5:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरकार से मिला आश्वासन, पारा शिक्षकों का आंदोलन स्थगित
    झारखंड

    सरकार से मिला आश्वासन, पारा शिक्षकों का आंदोलन स्थगित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पारा शिक्षक नियमावली पर अनुमोदन 17 सितंबर की बैठक के बाद : सुनील कुमार वणर्वाल

    रांची : सरकार से मिले आश्वासन के बाद पारा शिक्षकों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सीएम के प्रधान सचिव डॉ सुनील वर्णवाल से मिला। श्री वर्णवाल ने कहा कि पारा शिक्षकों के मामले में मुख्यमंत्री बेहद संवेदनशील हैं। बहुत जल्द उनके मामलों पर तय समय सीमा में  कार्रवाई होगी। अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को प्रशिक्षण परीक्षा पास करने के लिए केंद्र सरकार ने द्वारा निर्धारित मार्च 2019 तक की समय सीमा को मार्च 2020 तक अवधि विस्तार के लिए राज्य सरकार के द्वारा केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी। इसी के अनुसार अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मामले में आवश्यक कारर्वाई की जाएगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वणर्वाल ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के साथ हुई बैठक में कहीं।  डॉ वणर्वाल ने कहा कि पारा शिक्षक नियमावली के अनुमोदन पर 17 सितंबर 2019 को मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की होने वाली बैठक पर विचार किया जाएगा। इसके बाद सहमति बनाते हुए नियमावली के अनुमोदन को शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। डॉ वणर्वाल ने कहा कि पारा शिक्षकों के अन्य सभी मामलों का पहले ही निराकरण किया जा चुका है। डॉ सुनील कुमार वणर्वाल के साथ हुई इस बैठक के बाद एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त करते हुए आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

    jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में भी उठी एनआरसी की मांग, केंद्र के सामने रखेंगे प्रस्ताव : सीएम रघुवर दास
    Next Article ट्रक मालिक ने भरा अब तक का सबसे बड़ा चालान, चुकाया 1,41,700 रुपये का जुर्माना

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ में डीसी ने 150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025
    खूंटी

    बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : गवर्नर और CM ने किया नमन, जन्मस्थली के जीर्णोद्धार का शिलान्यास

    November 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड स्थापना दिवस पर लोहरदगा में विकास मेला, 117 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

    November 15, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में डीसी ने 150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    उदय सिंह का आरोप : बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत “खरीद लिया”

    November 15, 2025

    AIIMS CRE-4 भर्ती: 1386 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    November 15, 2025

    बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : गवर्नर और CM ने किया नमन, जन्मस्थली के जीर्णोद्धार का शिलान्यास

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस पर लोहरदगा में विकास मेला, 117 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.