लातेहार : जेजेएमपी और नक्सलियों के बीच हुये मुठभेड़ में जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये। मुठभेड़ में एक उग्रवादी भी ढेर हो गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक एके-47 मिला है। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान में जुटी है।
मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेंट राजेश को गोली लगी थी। उन्हें गंभीरावस्था में एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया था। रांची के मेडिका अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। यह मुठभेड़ लातेहार के जंगल में हुई थी। मुठभेड़ में दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चली थी।
पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि जंगल में जेजेएमपी के उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जमा हो रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुये जिला पुलिस और झारखंड जगुआर के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुये जवाबी फायरिंग शुरू की।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
