Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 9:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»पूर्व विधायक पर बम हमले मामले में “खाकी, द बिहार चैप्टर” वाला अशोक महतो 17 साल बाद रिहा
    कोर्ट की खबरें

    पूर्व विधायक पर बम हमले मामले में “खाकी, द बिहार चैप्टर” वाला अशोक महतो 17 साल बाद रिहा

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2023Updated:November 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शेखपुरा: पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी पर जानलेवा बम हमले सहित बिहार के सबसे चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी अशोक महतो उर्फ साधु जी को स्थानीय अदालत ने निर्दोष करार देते हुए रिहा करने का आदेश दिया है. शेखपुरा के तत्कालीन जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी पर हुए बम हमले मामले में गुरुवार को हुई सुनवाई में अदालत ने अशोक महतो उर्फ साधु जी सहित नालंदा जिला के पलटपुर गांव निवासी सोनू कुमार को भी निर्दोष बताते हुए रिहा कर दिया है. शुक्रवार को अशोक महतो उर्फ साधु जी की रिहाई के बाद उसे लेने उसके सैंकड़ों की संख्या में समर्थक पहुंचे. बता दें कि आईपीएस अमित लोढ़ा द्वारा लिखी गई किताब “खाकी, द बिहार चैप्टर” पर बनी वेब सीरीज में चंदन महतो का पात्र अशोक महतो से ही प्रेरित था.

    सात गवाह हो गए होस्टाइल

    25 अगस्त 2012  की देर शाम शेखपुरा के तत्कालीन जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी कार से शेखपुरा से अपने गांव मुरारपुर जा रहे थे, तभी गांव से बाहर टाटी नदी के पुल के पास भूमि के नीचे बिछाया हुआ टिफिन बम फट गया था. जिसमें विधायक तो बाल-बाल बच गए थे, मगर उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. पुलिस ने अपनी जांच में घटना में अशोक महतो गिरोह के लोगों का हाथ बताते हुए आरोप पत्र दायर किया था जिसमें चार लोग पहले ही निर्दोष करार दिए जा चुके हैं. अभियोजन पक्ष के अपर लोक अभियोजक रामचरित्र प्रसाद ने बताया इस मामले में पुलिस ने आरोप पत्र के साथ 19 गवाहों के नाम समर्पित किया था. इसमें मात्र 10 गवाह अदालत में उपस्थित हुए और उन में भी सात गवाह होस्टाइल हो गए. अब यह मामला स्थानीय स्तर पर बंद हो गया है.

    17 वर्ष बाद जेल से बाहर होगा अशोक महतो

    नवादा जेल ब्रेक कांड, शेखपुरा के मनीपुर नरसंहार, विधायक पर बम हमला सहित कई बड़े आपराधिक मामलों में जेल में बंद अशोक महतो पूरे 17 वर्ष के बाद जेल से बाहर आएगा. बताया जा रहा है कि अशोक महतो पर अब कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है. बता दें की शेखपुरा के तत्कालीन एसपी अमित लोढ़ा ने नौ जुलाई 2006  को झारखंड के देवघर स्थित सत्संग कालोनी से अशोक महतो को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से ही वह जेल में है. गुरुवार को अदालत में फैसला सुनाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अशोक महतो को शेखपुरा से वापस भागलपुर भेज दिया गया था जिसके बाद आज शुक्रवार को उसे रिहा कर दिया गया.

    ये भी पढ़ें: केजरिवाल सरकार का फैसला, फिलहाल लागू नहीं होगा ऑड-ईवन सिस्टम

     

    अदालत अमित लोढ़ा अशोक महतो अशोक महतो उर्फ साधु जी आईपीएस अमित लोढ़ा आज की खबर एसपी अमित लोढ़ा करंट न्यूज कुख्यात अपराधी कुख्यात अपराधी अशोक महतो उर्फ साधु जी खाकी द बिहार चैप्टर चंदन महतो जदयू जदयू विधायक जोहार लाइव झारखंड टिफिन बम डेली न्यूज ताजा खबर देवघर नवादा जेल ब्रेक कांड नालंदा जिला न्यूज हेडलाइन पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी बम हमले बिहार भागलपुर मुख्य समाचार रणधीर कुमार सोनी लेटेस्ट न्यूज विधायक विधायक पर बम हमला वेब सीरीज शेखपुरा शेखपुरा के मनीपुर नरसंहार सिटी न्यूज स्थानीय खबर होस्टाइल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ घाटों की रिपेयरिंग का काम शुरू, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
    Next Article दीपावली के मौके पर आश्रम में संस्था ने बांटे गर्म कपड़े व मिठाइयां

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 31 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.