Joharlive Desk
पटना : मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के खिलाफ आज बाढ़ की एक अदालत ने घर से एके 47 बरामदगी के मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार माधवेन्द्र ने पुलिस के अनुरोध पर एके 47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के मामले में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है । विधायक श्री सिंह के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित पैतृक आवास पर पुलिस ने पिछले शुक्रवार को तड़के छापामार कर एके-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था । उसी दिन पुलिस ने देर शाम विधायक श्री सिंह के खिलाफ खिलाफ विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निरोधक (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया । इस संशोधन अधिनियम के तहत बिहार में होने वाली यह पहली कार्रवाई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने विधायक श्री सिंह के पटना के एक मॉल तथा सरकारी आवास पर देर रात छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही वह फरार हो गये । हालांकि इस दौरान पुलिस ने उनके सरकारी आवास से फरार अपराधी छोटन सिंह को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार छोटन की पुलिस को गोलीबारी के एक मामले में लंबे समय से तलाश थी। छोटन के खिलाफ करीब 22 हत्या का मामला दर्ज है। इसके साथ ही बाढ़ की अदालत ने आज दो लोगों की हत्या की सुपारी देने संबंधी आॅडियो के मामले में विधायक अनंत सिंह की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी । इसी मामले में उनके दो सहयोगियों लल्लू मुखिया और रणवीर यादव के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।
निर्दलीय विधायक अनंत के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

