Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»साड़ी कारोबारी के घर हथियारबंद अपराधी ने की डकैती, 10 लाख नगद समेत 20 लाख जेवरात ले उड़े
    जोहार ब्रेकिंग

    साड़ी कारोबारी के घर हथियारबंद अपराधी ने की डकैती, 10 लाख नगद समेत 20 लाख जेवरात ले उड़े

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/धनबाद। धनबाद जिला के गलफरबाड़ी ओपी अंतर्गत मस्जिद पट्टी में साड़ी कारोबारी मो. राशिद अनवर के घर हथियारों से लैश अपराधियों में डकैती की घटना का अंजाम दिया है। चार की संख्या में आये डकैत रसोई घर की बालकनी में सीढ़ी लगाकर घुसे। इसके बाद रसोईघर की बालकनी के रास्ते बेडरूम तक पहुंच रहे थे कि आहट सुन‌ राशिद अनवर उठ गए तो डकैतों ने पिस्तौल की नोक पर उसका हाथ पैर बांध दिया। साथ ही पत्नी को बांधने लगे तो बच्चे रोने लगे। उसके बाद अनवर ने चोरों से पत्नी को न बांधने का आग्रह किया तो चोरों ने कहा कि माल कहां कहां छिपा रखे हो सहयोग करो। बताओ तो छोड़ देंगे पत्नी को नहीं बांधा उसके बाद 10 लाख नकद और 10 लाख के जेवरात लेकर चंपत हो गए। जाते-जाते धमकी दे दी किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डकैती की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना रविवार देर रात की बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह एसडीओपी विजय कुमार कुशवाहा, चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर अशोक दास, कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह और गलफरबाडी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मोहल्ला करने के साथ-साथ राशिद अनवर से पूछताछ की है।घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और राशिद परिवार डरा सहमा हुआ है।

    एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे एक्सपर्ट को बुलाया गया है। तकनीकी सेल की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस क्षेत्र मे कौन-काैन से अपराधी सक्रिय हैं? कौन कौन से हाल-फिलहाल में जेल से छुट कर आए हैं? लोकल कनेक्शन की भी छानबीन की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार चार डकैत घर के अंदर घुसे और दो बाहर सीढ़ी के पास खड़े रहे। चारों डकैत घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर रसोईघर की बालकनी के रास्ते घुसकर बेडरूम तक पहुंच गए और राशिद अनवर को पिस्तौल के बल पर कब्जे में लिया। हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद अनवर की पत्नी को बांधने का प्रयास किया तो बच्चे भी रोने लगी और राशिद ने पत्नी को ना बांधने का अनुरोध किया तो डकैतों ने कहा ठीक है कहां का माल छिपा रखे बताओ। इसके बाद डकैतों ने लगभग 10 लाख नगद और 10 लाख का जेवरात लेकर जिस रास्ते से आए थे उसी रास्ते से चंपत हो गए। जाते-जाते धमकी भी दे दिया कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

    खबरों के अनुसार व्यवसायी के घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। सभी डकैतो का धुंधला सा चेहरा कैद हो गया है।

    इधर दूसरी ओर अनवर ने आशंका व्यक्त की है कि पिछले दिनों पलंबर काम करने आया था। बातचीत से वह संदिग्ध लग रहा था। डकैतों ने घर से उठाए गए दो मोबाइल और डायरी घर के पिछवाड़े फेंक दिया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

    Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : खेल के मैदान में बच्चों ने गेंद समझकर उठाया बम, विस्फोट में 1 की मौत
    Next Article झारखंड विधानसभा के बाहर सत्ताधारी दल ने किया प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का किया विरोध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.