Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान के घर खुशखबरी आई है। उनकी पत्नी शूरा खान ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस नए मेहमान के आने से खान परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। भाई सलमान खान, सोहेल खान और बाकी परिवारजनों ने इस खुशी को पूरे दिल से मनाया।
दूसरी बार पिता बने अरबाज खान
अरबाज खान इससे पहले अपने बेटे अरहान खान के पिता हैं, जो उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से हैं। अब वह और शूरा अपनी बेटी के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं। यह शूरा खान का पहला बच्चा है।
अस्पताल में दिखे परिवार के सदस्य
रिपोर्ट के अनुसार, 4 अक्टूबर 2025 को अरबाज और शूरा को पी. डी. हिंदुजा अस्पताल में देखा गया था। इसके अगले दिन 5 अक्टूबर की दोपहर, अरबाज के बेटे अरहान खान और भाई सोहेल खान अस्पताल में नए सदस्य से मिलने पहुंचे।

दिसंबर 2023 में की थी शादी
अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में एक निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। अब इस जोड़े ने अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया है।
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़
फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी है। लोग नन्ही परी के आगमन पर खुशी जाहिर कर रहे हैं और अरबाज-शूरा को प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।