Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भूमि राईस मिल की स्थापना के लिए 2.86 एकड़ भूमि आरक्षित करने की स्वीकृति
    झारखंड

    भूमि राईस मिल की स्थापना के लिए 2.86 एकड़ भूमि आरक्षित करने की स्वीकृति

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (JIADA) के निदेशक मंडल की 12वीं बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर सहमति दी गयी.

    इन प्रस्तावों पर मिली स्वीकृति:

    • आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के सातवें चरण के समीप IT उद्यम के प्रयोजनार्थ, आरक्षित रकवा-2.89 एकड़ भूमि को शैक्षणिक संस्थान एवं व्यवसायिक इकाईयों हेतु आरक्षित करने की स्वीकृति भूतलक्षी प्रभाव से देने की सहमति दी गई.
    • सर्वश्री अंजानिया इस्पात लिमिटेड को पूर्व में आवंटित भूखण्ड सं०-NS-27, रकबा -10000 वर्गफुट भूखण्ड के बदले में अन्यत्र भूखण्ड का दखल कब्जा देने की स्वीकृति दी गई.
    • जियाडा के आदित्यपुर प्रक्षेत्र अन्तर्गत पूर्वी सिंहभूम के मौजा-रोवाम, मुर्गागुटू एवं तेतुलडांगा में अवस्थित औद्योगिक इकाईयों हेतु बिजली आपूर्ति करने के लिये सब-स्टेशन अधिष्ठापन की स्वीकृति दी गई.
    • M/s Orient Craft Fashion Park One LLP होटवार औद्योगिक क्षेत्र, रांची के द्वारा 18.00 एकड़ भूमि प्रत्यर्पित करने के बाद राजस्व मद में बकाया एवं अन्य राशि के समायोजन के उपरांत जमा आधिक्य राशि 9.87.47.152.00 को इकाई के वित्त पोषित संस्थान Yes Bank Ltd, New Delhi को वापस करने के प्रस्ताव पर नियमानुसार संलेख को कैबिनेट की बैठक में लाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई.
    • स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के संकल्प के आलोक में प्राधिकार के कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान करने की स्वीकृति दी गई.
    • जियाडा अन्तर्गत विभिन्न प्रक्षेत्रों में आकस्मिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के रख-रखाव के लिए क्षेत्रीय निदेशक द्वारा व्यय की जानेवाली राशि से संबंधित वित्तीय शक्तियों का प्रत्यायोजित के SOP की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
    • जियाडा, संथाल परगना प्रक्षेत्र अंतर्गत दुमका जिला के जामा अंचल के खिजुरी मौजा में हस्तांतरित 2.86 एकड़ भूमि राईस मिल की स्थापना के लिए भूमि आरक्षित करने की स्वीकृति दी गई.
    • जियाडा अन्तर्गत राँची प्रक्षेत्र, आदित्यपुर प्रक्षेत्र एवं संथाल परगना प्रक्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा तैयार डीपीआर पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई.
    • जियाडा, आदित्यपुर प्रक्षेत्र में संविदा पर नियुक्त 12 अदद कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर जियाडा निदेशक मंडल के निर्णय उपरांत संविदा पर नियुक्त के 12 संविदा कर्मियों के महंगाई भत्ता को स्वीकृत करते हुए भविष्य में सदृश मामलों के लिए प्रबंध निदेशक को प्राधिकृत किया गया.
    • जियाडा के चारो प्रक्षेत्रों में Facility Management Plan तैयार करने हेतु अनुभवी परामर्शी की नियुक्ति की स्वीकृति दी गई.
    • जियाडा रॉची प्रक्षेत्र अवस्थित सिल्क पार्क ईरबा में बुनकर सेवा केन्द्र, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार को निःशुल्क/सशुल्क अस्थायी रूप से कार्यालय भवन हेतु स्पेस उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई.
    • झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की स्वीकृति दी गई.
    • झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के जियाडा मुख्यालय एवं चारो प्रक्षेत्रों यथा-रॉची, आदित्यपुर, बोकारो एवं संथाल परगना का वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक का आंतरिक अंकेक्षित प्रतिवेदन अनुमोदित किया गया है.

    बैठक में इनकी रही उपस्थिति

    बैठक में मुख्य रूप से राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव वित्त विभाग-सह-निदेशक जियाडा अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग-सह-निदेशक जियाडा श्री अमिताभ कौशल, सचिव, उद्योग विभाग-सह-निदेशक जियाडा जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव, भवन निर्माण विभाग सुनील कुमार, उद्योग निदेशक-सह-प्रबंध निदेशक जियाडा भोर सिंह यादव, बोकारो एवं आदित्यपुर जियाडा प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक उपस्थित थे.

    2.86 एकड़ भूमि आरक्षित भूमि राईस मिल स्थापना स्वीकृति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीजीपी से चेंबर के अधिकारी बोले, बढ़ते अपराध से धनबाद में व्यवसायिक गतिविधियां बंद 
    Next Article जमीन पर कब्जा कराने गई पुलिस और ग्रामीणों में झड़प,एक ग्रामीण समेत सात पुलिस कर्मी घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.