Johar Live Desk : हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार HARTRON की आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- एडमिट कार्ड डाउनलोड: 4 सितंबर 2025 से
- परीक्षा तिथि: 9 सितंबर 2025
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास 12वीं पास या ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 42 वर्ष
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा

- लिखित परीक्षा
- टाइपिंग टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षण
सैलरी
- चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क
- अन्य राज्य के पुरुष उम्मीदवार: ₹354
- हरियाणा की सामान्य वर्ग की महिलाएं: ₹177
- अन्य राज्य की महिलाएं: ₹177
- हरियाणा के SC, BCA, EWS, ESM उम्मीदवार: ₹89
- हरियाणा के दिव्यांग उम्मीदवार: नि:शुल्क
आवेदन कैसे करें?
- hartron.org.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Career” सेक्शन में जाएं और संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Also Read : बिहार में आज से शुरू हुआ राजस्व महा अभियान, 20 सितंबर तक चलेगा