Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा से प्रत्याशी इरफान अंसारी पर प्राथमिकी को लेकर आवेदन, सीता की बेटी जयश्री ने एसटी थाना में दिया आवेदन
    झारखंड

    जामताड़ा से प्रत्याशी इरफान अंसारी पर प्राथमिकी को लेकर आवेदन, सीता की बेटी जयश्री ने एसटी थाना में दिया आवेदन

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सह निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मुसीबतें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं. शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की पुत्री जयश्री सोरेन ने जामताड़ा एसटी थाना में इरफान अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया. छोटी बहन विजयश्री सोरेन, स्थानीय भाजपा नेत्री सुजाता भैया व अन्य आदिवासी महिला कार्यकर्ताओं के साथ थाना पहुंची और आवेदन जमा किया. इस बाबत जयश्री सोरेन ने कहा कि मेरी मां सीता मुर्मू जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं तथा उनकी प्रतिद्वंदीता वहां के निवर्तमान विधायक इरफान अंसारी से है. मैं और मेरा परिवार अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत संथाल जाति से सम्बंधित हैं, जबकि इरफान अंसारी मुसलमान हैं तथा दबंग एवं आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति हैं. बताया कि 27 अक्टूबर को समाचारवाला नाम के चैनल को दिए गए इंटरव्यू को अपलोड किया गया, जिसमें इरफ़ान अंसारी ने हाल ही में मेरी मां सीता मुर्मू को “रिजेक्ट माल” जैसे अभद्र शब्द का प्रयोग कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया था. उसी के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए पुनः इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर मेरी मां के बारे में बयान दिया कि विधानसभा अध्यक्ष रवि महतो ने उन्हें बताया है कि उनके 19 वर्षीय बेटे को सीता मुर्मू की दो पुत्रियों ने फंसाया है इसलिए उन लोगों से बच के रहिए. यह पोस्ट देखने के बाद सार्वजनिक रूप से समाज एवं परिवार के कई लोगों ने मुझे एवं मेरे परिवार के सदस्यों को सूचित किया तथा मैं एवं मेरी बहन एवं मां ने भी अपने को अपमानित महसूस किया. इससे हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. यह बयान जानबूझकर सोची समझी आपराधिक साजिश के तहत एक अनुसूचित जनजाति के महिला की छवि धूमिल करने तथा सामाजिक रूप से अपमानित करने के उ‌द्देश्य से दिया गया है. कहा कि इसके लिए इरफान अंसारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है. इस संबंध में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कांड दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.

    अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अभद्र शब्द आपराधिक प्रवृति इंटरव्यू एसटी थाना कांग्रेस प्रत्याशी कानूनी कार्रवाई जयश्री सोरेन जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी भाजपा प्रत्याशी मुकदमा मुसलमान विधानसभा अध्यक्ष संथाल जाति सामाजिक प्रतिष्ठा सीता मुर्मू सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता होगी : अलका तिवारी
    Next Article भाकपा माले ने जारी किया संकल्प पत्र, जनता से किये ये वादे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.