Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 4:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»टेक्नोलॉजी»मुंबई-दिल्ली के बाद अब इस शहर में Apple खोलेगा अपना रिटेल स्टोर
    टेक्नोलॉजी

    मुंबई-दिल्ली के बाद अब इस शहर में Apple खोलेगा अपना रिटेल स्टोर

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Apple
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : टेक्नोलॉजी की दुनिया की दिग्गज कंपनी Apple अब भारत में अपने विस्तार की रफ्तार को और तेज़ कर रही है। मुंबई और दिल्ली के बाद अब बारी है बेंगलुरु की, जहां कंपनी 2 सितंबर 2025 को अपना तीसरा आधिकारिक रिटेल स्टोर लॉन्च करने जा रही है। यह नया स्टोर बेंगलुरु के प्रसिद्ध Phoenix Mall of Asia में स्थित होगा और इसका नाम रखा गया है  Apple Hebbal।

    दिलचस्प बात यह है कि यह उद्घाटन iPhone प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं, क्योंकि Apple Hebbal का उद्घाटन ठीक उसी समय हो रहा है जब दुनिया भर में iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग की चर्चा जोरों पर है। इसका मतलब यह है कि बेंगलुरु के लोग इस स्टोर से नए आईफोन को लॉन्च के दिन ही खरीद सकेंगे और वो भी एक खास Apple अनुभव के साथ।

    🚨 Breaking: Apple lands at the Gateway to South India – Bengaluru!

    📍 Phoenix Mall of Asia, Hebbal
    📅 Sep 2

    🦚 Peacock-inspired design celebrating India’s pride
    ✅ 8,000 sq ft of pure Apple experience
    ✅ First Floor | Units F39–F43https://t.co/APRTMytww0#NorthBengaluru pic.twitter.com/KY99WDDAzQ

    — Devanahalli Rising-North Bengaluru (@DevanahalliBLR) August 21, 2025

    Apple Hebbal की बैरिकेड डिज़ाइन को भी खास तौर पर आज, 21 अगस्त को सबके सामने लाया गया, जिसमें भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित रंग-बिरंगे पंखों की खूबसूरत कलाकृति दिखाई गई। Apple ने इस डिज़ाइन के ज़रिए न सिर्फ अपने ब्रांड के सौंदर्यबोध को दिखाया है, बल्कि भारतीय संस्कृति की झलक को भी खूबसूरती से उकेरा है।

    Apple Hebbal को सिर्फ एक शोरूम समझना भूल होगी। यह एक ऐसा स्पेस होगा जहां ग्राहक न सिर्फ प्रोडक्ट्स को देख और खरीद सकेंगे, बल्कि Apple की खास टीम  जिसमें Specialists, Creatives, Geniuses और बिज़नेस एक्सपर्ट्स शामिल हैं  से पर्सनल सर्विस और टेक्निकल सपोर्ट भी पा सकेंगे। इसके अलावा यहां “Today at Apple” नामक इंटरैक्टिव फ्री सेशन्स का आयोजन भी किया जाएगा, जहां लोग आर्ट, स्टोरीटेलिंग, कोडिंग और प्रोडक्टिविटी जैसे विषयों पर एप्पल एक्सपर्ट्स से सीधे जुड़कर सीख सकेंगे।

    भारत में Apple ने अपना पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा में Apple BKC के नाम से लॉन्च किया था, जो Jio World Drive Mall में स्थित है। इसके बाद दिल्ली में Select Citywalk Mall के अंदर Apple Saket नामक दूसरा स्टोर खोला गया। और अब बेंगलुरु का Apple Hebbal इस ब्रांड की भारतीय बाजार में मजबूती को दर्शाता है।

    Apple Hebbal की लॉन्चिंग न केवल एप्पल के फैंस के लिए, बल्कि पूरे बेंगलुरु शहर के लिए एक बड़ी टेक्नोलॉजिकल और कल्चरल इवेंट बन सकती है। 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे स्टोर के दरवाज़े जैसे ही खुलेंगे, ग्राहकों को मिलेगा न सिर्फ नया iPhone देखने और खरीदने का मौका, बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस जो अब तक सिर्फ ऑनलाइन या विदेशों के Apple स्टोर्स में ही मुमकिन था।

    Also Read : शराब घोटाला मामले में सुमित फैसिलिटी के निदेशक अमित प्रभाकर सोलंकी को बड़ी राहत… जानें क्या

    Apple Bangalore Apple BKC Apple Event 2025 Apple Experience Apple Fans India Apple Hebbal Apple in India Apple India Apple Retail Expansion Apple Retail Store Apple Saket Apple Store Bengaluru Apple Store Design Apple Store Opening Bangalore Tech News iPhone 17 Launch iPhone India Launch Phoenix Mall of Asia Tech News India Today at Apple
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब घोटाला मामले में सुमित फैसिलिटी के निदेशक अमित प्रभाकर सोलंकी को बड़ी राहत… जानें क्या
    Next Article JMM का बड़ा ऐलान- उपराष्ट्रपति चुनाव में करेगा I.N.D.I.A उम्मीदवार का समर्थन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025
    देश

    इस अंग्रेजी अखबार के ऑफिस पर SIA की रेड, हथियार बरामद

    November 20, 2025
    देश

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ‘गंभीर’, कई इलाकों में AQI 400 पार

    November 20, 2025
    Latest Posts

    कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    November 21, 2025

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.