Ranchi: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन जी से आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मुलाकात की। वर्तमान में वे स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
इस अवसर पर मैंने न केवल मंत्री सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, बल्कि उनके इलाज में जुटे वरिष्ठ चिकित्सकों से भी विस्तृत चर्चा की। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वे चिकित्सकीय देखरेख में निरंतर स्वस्थ हो रहे हैं। चिकित्सा टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विश्वास है कि वे जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे।
मुलाकात के दौरान मंत्री जी के परिजनों से भी भेंट हुई। परिजनों ने उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार के बारे में जानकारी दी और सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि वे रामदास सोरेन जी को शीघ्र पूर्ण स्वस्थ करें ताकि वे पुनः उसी ऊर्जा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। झारखंड की जनता उन्हें एक सशक्त, सजग और संवेदनशील जनसेवक के रूप में देखती है, और हम सभी को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रतीक्षा है।