Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड की दुनिया से अनुराग कश्यप का किनारा: मुंबई छोड़ने की तैयारी
    मनोरंजन

    बॉलीवुड की दुनिया से अनुराग कश्यप का किनारा: मुंबई छोड़ने की तैयारी

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 31, 2024Updated:December 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क :- दिग्गज फिल्ममेकर और अभिनेता अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक ऐसा एलान किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। 21 साल तक हिंदी सिनेमा में उम्दा फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप मुंबई छोड़ने जा रहे हैं वो भी बॉलीवुड की वजह से। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से तंग आकर यह फैसला लिया है। जानिए इस बारे में।

    निर्देशन और अभिनय से तारीफें बटोरने वाले अनुराग कश्यप ने मुंबई छोड़ने का मन बना लिया है। हिंदी सिनेमा से जुड़े मुद्दे को बेबाकी से दुनिया के सामने रखने वाले अनुराग ने खुलासा किया है कि वह बॉलीवुड से तंग आ गए हैं। इसलिए वह दुखी होकर मुंबई छोड़ रहे हैं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में इसकी वजह भी बताई है।

    तंग आ गए हैं। इसलिए वह दुखी होकर मुंबई छोड़ रहे हैं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में इसकी वजह भी बताई है।

    पांच, ब्लैक फ्राईडे, देव डी, गुलाल और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी दमदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके अनुराग कश्यप की मुंबई छोड़ने की वजह वो टैलेंज मैनेजमेंट एजेंसीज हैं, जो नए कलाकारों को बहला रही हैं और उन्हें बेहतरीन अभिनेता बनाने की बजाय स्टार बनाने पर तवज्जो दे रही हैं।

    अनुराग कश्यप को क्यों छोड़ना पड़ रहा मुंबई?

    हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा, “अब मेरे लिए बाहर जाकर एक्सपेरिमेंट करना मुश्किल हो गया है क्योंकि इसमें एक कीमत आती है जिससे मेरे निर्माता लाभ और मार्जिन के बारे में सोचते हैं। शुरू से ही फिल्म की रिलीज से पहले ही इस बात पर विचार किया जाता है कि इसे कैसे बेचा जाए। इसके कारण फिल्म निर्माण का आनंद खत्म हो जाता है।”

    अनुराग कश्यप बॉलीवुड के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान हासिल करने जा रहे हैं। बकौल निर्देशक, “इसलिए मैं अगले साल मुंबई से बाहर जाना चाहता हूं। मैं दक्षिण जा रहा हूं। मैं वहां जाना चाहता हूं जहां उत्तेजना हो। वरना मैं एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में मर जाऊंगा। मैं अपनी ही इंडस्ट्री से बहुत निराश और परेशान हूं। मुझे मानसिकता से नफरत हो रही है।”

    फिल्मों के रीमेक से चिढ़े अनुराग कश्यप

    महाराजा में खलनायक की भूमिका से लोगों को इंप्रेस कर चुके अनुराग कश्यप ने बताया कि बॉलीवुड में सिर्फ रीमेक बन रहा है। फिल्ममेकर्स कुछ भी नया नहीं कर रहे हैं। इसी मानसिकता से वह थक गए हैं। डायरेक्टर ने कहा कि एजेंसियां अभिनेताओं का माइंडवॉश कर रही हैं और उन्हें ग्लैमर का लालच देकर स्टार बना रही हैं और खुद पैसे कमा रही हैं। वे उन्हें वर्कशॉप्स के लिए भेजने की बजाय जिम भेज रहे हैं।

    दोस्तों ने छोड़ा अकेला

    अनुराग कश्यप ने खुलासा किया है कि वह इंडस्ट्री में जिन एक्टर्स को अपना दोस्त मानते थे, उन लोगों ने भी उन्हें अकेला छोड़ दिया है। बैड कॉप स्टार ने कहा, “मेरे अभिनेता जिन्हें मैं अपना दोस्त मानता था, उन्होंने आपको छोड़ दिया क्योंकि वे कुछ और बनना चाहते थे। यहां हमेशा ऐसा होता है। मलयालम सिनेमा में ऐसा नहीं होता है।”

    Anurag kashyap Bollywood Bollywood News mumbai mumbai leaving
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस की साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता, 2024 में 8.17 करोड़ रुपये बरामद, प्रतिबिंब एप से 274 मामले सुलझाए
    Next Article झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धियां: साइबर अपराध से लेकर जन शिकायत समाधान तक सुरक्षा में मजबूती

    Related Posts

    मनोरंजन

    प्रकाश राज के बाद विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती पर पड़ी ED की रडार…

    July 30, 2025
    मनोरंजन

    एक्टर राजकुमार राव ने जालंधर कोर्ट में किया सरेंडर… जानें पूरा मामला

    July 30, 2025
    मनोरंजन

    काला हिरण मामले में सलमान की अपील पर 22 सितंबर को होगी सुनवाई…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.