Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»श्री रामभूमि’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता, अनुपम खेर ने अपने किरदार से उठाया पर्दा
    खेल-सिनेमा

    श्री रामभूमि’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता, अनुपम खेर ने अपने किरदार से उठाया पर्दा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 10, 2026Updated:July 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या में बन रही फिल्म ‘श्री रामभूमि’ को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं. इसी बीच अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी भूमिका से पर्दा उठाकर फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है. अनुपम खेर ने लिखा कि अब जबकि उनके निभाए जा रहे किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं, इसलिए उन्हें लगा कि वह खुद ही अपने चाहने वालों को इस बारे में बता दें. अनुपम खेर ने इसे अपने अभिनय करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक बताते हुए कहा कि वह इस ऐतिहासिक किरदार को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारने की कोशिश करेंगे.

    अपने पोस्ट में अनुपम खेर ने अशोक सिंघल को याद करते हुए लिखा कि वह केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक थे. उन्होंने पूरी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को दिशा दी. उनकी आस्था, संवेदनशीलता और अटूट विश्वास ने इस आंदोलन को नई ऊर्जा देने का काम किया.

    ‘पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा यह जिम्मेदारी’

    अनुपम खेर ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व को पर्दे पर जीवंत करना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं है. यह उनके लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. अभिनेता ने कहा कि इतिहास के इतने महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारने की वह पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि वह अपने अभिनय के जरिए इस भूमिका के साथ न्याय करने का हर संभव प्रयास करेंगे.

    अपनी पोस्ट के आखिर में अनुपम खेर ने लोगों से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगीं. उन्होंने लिखा कि इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्हें सभी के सहयोग और आशीर्वाद की जरूरत होगी. पोस्ट का समापन उन्होंने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ किया.

    अनुपम खेर के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. फिल्म को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है. अब दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि अनुपम खेर पर्दे पर अशोक सिंघल के व्यक्तित्व और उनके योगदान को किस तरह जीवंत करते हैं.

    Also Read : हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह मुझे धमकाते हैं, कहा औकात में रहोः असुंता लकड़ा 
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में डबल म’र्डर, युवक-युवती के श’व मिलने से इलाके में दहशत
    Next Article “इट वाज़ गावस्कर द रियल मास्टर जस्ट लाइक अ वॉल”, सुनील गावस्कर के लिए किसने गाया था ये गाना

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    केवल MOU साइन नहीं होगा, लॉन्गटर्म प्लान भी बनेगा : हेमंत सोरेन

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.