Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पारा शिक्षकों का 28 अगस्त को न्याय मार्च, शिक्षा मंत्री का आवास घेरने का एलान
    झारखंड

    पारा शिक्षकों का 28 अगस्त को न्याय मार्च, शिक्षा मंत्री का आवास घेरने का एलान

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पारा शिक्षकों की नाराजगी की मुख्य वजह नियमावली में कई तरह की गड़बड़ी और वेतनमान को लेकर है. जिसके खिलाफ टेट पास पारा शिक्षक 28 अगस्त को न्याय मार्च निकालेंगे. इसके साथ ही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास का घेराव करेंगे.

    टेट सफल सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सरकार की नई नियमावली पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि एक तरफ सरकार अल्पसंख्यक विद्यालय, गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में सरकारी शिक्षकों के रिक्त पदों पर 4200 और 4600 ग्रेड पे पर बिना टेट के ही प्रबंध समिति द्वारा बहाल कर रही है. वहीं दूसरी तरफ नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली (प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों ) के लिए 2400 और 2800 के ग्रेड पे के साथ-साथ 7 घंटे के परीक्षा का प्रावधान रखी है. हम टेट पास पारा शिक्षक प्रशिक्षित होने के साथ टेट पास भी हैं. साथ ही महाधिवक्ता की राय भी है कि टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान दिया जा सकता है फिर हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जाता है.

    रांची में जुटेंगे राज्य भर के तकरीबन 17 हजार टेट पास सहायक अध्यापक रांची के बिरसा चौक के समीप स्थित पुराने विधानसभा मैदान में जुटेंगे. वहां एक हाथ मे तिरंगा झंडा एवं एक हाथ में तख्ती के साथ जुलूस की शक्ल में न्याय मार्च विधानसभा मैदान से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो के डोरंडा स्थित आवास तक पहुंचेंगे.

    इस दौरान टेट सफल सहायक अध्यापक संघ शिक्षा मंत्री से सीधे समायोजन और वेतनमान की मांग रखेंगे. टेट पास पारा शिक्षक मीना कुमारी अपनी नाराजगी जताते हुए कहती हैं कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां टेट पास करने के बाद एक बार फिर परीक्षा वेतनमान के लिए देना होगा. इधर न्याय मार्च को सफल बनाने को लेकर टेट सफल सहायक अध्यापक संघ द्वारा रांची जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को सूचना देकर तैयारी की जा रही है. इधर पारा शिक्षकों के संभावित आंदोलन को देखते हुए शिक्षा विभाग नई नियमावली को लागू करने की तैयारी में जुट गया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के पश्चात नियमावली को लागू किया जायेगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : शादी के एक महीने बाद प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article Breaking News अवैध खनन से जुड़े मामले में 17 जगहों पर चल रही है छापेमारी, ईडी की टीम कर रही है कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    5 साल बाद भी सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर स्टेन स्वामी थे कौन? हम क्या जवाब देंगे?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    Latest Posts

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    जन्मदिन विशेष : नदी तैरकर स्कूल जाने वाला वो लड़का, जिसने राजनीति में ‘मौसम वैज्ञानिक’ बन रच दिया इतिहास

    July 5, 2026

    5 साल बाद भी सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर स्टेन स्वामी थे कौन? हम क्या जवाब देंगे?

    July 5, 2026

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.