Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अंकिता मर्डर केस: दुमका डीसी ने कार्रवाई का भरोसा दिया, लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की
    झारखंड

    अंकिता मर्डर केस: दुमका डीसी ने कार्रवाई का भरोसा दिया, लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमकाः दुमका की बेटी अंकिता को जलाकर मारने के मामले को लेकर शहर में उबाल है. शहर में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसको लेकर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए लिखा जाएगा और परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है.

    अंकिता के हत्यारोपी शाहरुख हुसैन को जल्द से जल्द सजा मिले, इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस ले जाया जाएगा. जिला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि हमलोग फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए लिख रहे हैं. साथ ही साथ उनके परिजनों को उचित मुआवजा भी दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि दोषी पर जल्द कारवाई होगी.

    रविवार सुबह जैसे ही अंकिता की मौत की जानकारी लोगों को हुई, दुमका में चारों तरफ हंगामा मच गया. भाजपा, बजरंग दल समेत कई अन्य सामाजिक संगठन से जुड़े लोग और आम लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी के लिए फांसी की मांग की. इस घटना से गुस्साए लोगों ने पूरे बाजार को बंद कराया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अंकिता की हत्या के आरोपी शाहरुख को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए और अंकिता के परिवार वाले जो गरीब हैं, उनको मुआवजा दिया जाए.

    23 अगस्त को अंकिता जब नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले में अपने घर में सोई हुई थी. मंगलवार सुबह लगभग 5:00 बजे एक सिरफिरा युवक शाहरुख हुसैन खिड़की से लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी. जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गयी, पहले उसका इलाज दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चला, बाद में रिम्स रेफर किया गया जहां शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि आरोपी शाहरुख हुसैन अंकिता से एकतरफा प्यार करता था और जब अंकिता ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना:  महात्मा गांधी सेतु पर यात्रियों से भरी बस में अचानकआग लगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
    Next Article धनबाद:  फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात, एक व्यक्ति की मौत; 8 झुलसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.