Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 5:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मंत्री हफीजुल के बयान पर आक्रोश मार्च, बाबूलाल बोले- संविधान का अपमान नहीं सहेगी भाजपा
    झारखंड

    मंत्री हफीजुल के बयान पर आक्रोश मार्च, बाबूलाल बोले- संविधान का अपमान नहीं सहेगी भाजपा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने के बयान से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे संविधान का अपमान बताया है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मंत्री हफीजुल हसन का संविधान की बजाय शरीयत को प्राथमिकता देना जनादेश और संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान नहीं सहेगी। इसके विरोध में भाजपा सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालकर हेमंत सरकार की ओर से झारखंड में शरीयत थोपने की मंशा को बेनकाब करेगी।

    झारखंड सरकार के मंत्री हाफिजुल हसन के संविधान विरोधी बयान और झामुमो-कांग्रेस की सरकार द्वारा उसका समर्थन किए जाने के विरोध में आज राजधानी रांची में भाजपा के उर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ आक्रोश प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

    झारखंड में शरीयत लागू करने की साजिश को भाजपा सफल नहीं होने… pic.twitter.com/CqyEs8kVWa

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) April 17, 2025

    क्या है मामला : 

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को विरोध मार्च निकाला और संविधान पर कथित टिप्पणी को लेकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग की।

    भाजपा

    हसन ने 14 अप्रैल को कथित तौर पर ‘‘संविधान से ऊपर शरीयत’’ वाला बयान दिया था जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया था। हालांकि हसन ने बाद में दावा किया कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है, साथ ही कहा था कि शरीयत और संविधान दोनों ही उनके लिए समान रूप से अहम हैं।

    मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रतियां हाथों में ले कर झामुमो नीत सरकार और मंत्री के खिलाफ जिला स्कूल मैदान से ‘आक्रोश प्रदर्शन’ रैली निकाली। भाजपा की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासन में सांप्रदायिक ताकतों का हौसला बढ़ गया है। राय ने कहा, ‘‘ उन्हें सरकार से बाहर कर दिया जाना चाहिए। देश डॉ. बी.आर. आंबेडकर के संविधान के आधार पर ही चलेगा और यह सर्वोच्च रहेगा।’’

    राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री का तुरंत इस्तीफा मांगना चाहिए। भाजपा का यह मार्च राजभवन पर समाप्त होगा, जहां पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपेगा।

    Also Read : IPL 2025 : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े में आज होगी जबरदस्त भिड़ंत

    Also Read : 17 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, बनी रहेगी जामताड़ा की प्रखंड प्रमुख

    Also Read : पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के रिश्तेदार के ठिकानों पर ED की रेड, कई अहम दस्तावेज बरामद

    Also Read : नीतीश सरकार ने अब इस NH के चौड़ीकरण के लिए दी 70 करोड़ की सौगात

    Also Read : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा

    Also Read : केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार JMM कार्यालय पहुंचे हेमंत सोरेन… देखिये

    Also Read : बीहड़ जंगल-पहाड़ के साये में कदम-कदम पर मौत, पर नक्सलियों के सफाये के लिए अडिग हैं जांबाज

    Also Read : रांची SSP एक्शन में, महिला को दिलाया ऑन स्पॉट न्याय

    'X' Babulal marandi Bjp Constitution Dr. B R Ambedkar Hafizul Hasan Ansari Hemant government Insult to Constitution jharkhand Jharkhand BJP Jharkhand Government Jharkhand Politics Leader of Opposition mandate Muslim Personal Law political controversy Political Dispute protest march Sharia Sharia Controversy social media आक्रोश मार्च एक्स जनादेश झारखंड झारखंड भाजपा झारखंड राजनीति झारखंड सरकार नेता प्रतिपक्ष बाबा साहेब अंबेडकर बाबूलाल मरांडी भाजपा मुस्लिम पर्सनल लॉ राजनीतिक विवाद शरीयत शरीयत विवाद संविधान संविधान का अपमान सियासी बवाल सोशल मीडिया हफीजुल हसन अंसारी हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोरहाबादी के दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ 19 से
    Next Article जेलों में हाईटेक स्कूल : बंदियों और अफसरों के बच्चे साथ करेंगे पढ़ाई

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में मेटल शीट लदा ट्रक पलटा, 2 घंटे तक बंद रहा हाईवे

    April 23, 2026
    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव : 152 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 78% मतदान, वोटिंग जारी

    April 23, 2026
    ट्रेंडिंग

    इस्लामाबाद का सन्नाटा: 11 दिनों से थमी राजधानी, ईरान-अमेरिका के खेल में पिस रही पाकिस्तानी अवाम

    April 23, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में मेटल शीट लदा ट्रक पलटा, 2 घंटे तक बंद रहा हाईवे

    April 23, 2026

     6 दिन के लिए शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, ऐतिहासिक भवन में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू

    April 23, 2026

    बंगाल चुनाव : 152 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 78% मतदान, वोटिंग जारी

    April 23, 2026

    इस्लामाबाद का सन्नाटा: 11 दिनों से थमी राजधानी, ईरान-अमेरिका के खेल में पिस रही पाकिस्तानी अवाम

    April 23, 2026

    हजारीबाग में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.