Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्यवासियों को धनतेरस और आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि अब त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में धनतेरस, दिवाली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं। राज्य सरकार ने त्योहारों की खुशियों को और बढ़ाने के लिए मइयां सम्मान योजना के तहत सभी मंइयां के खाते में राशि भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ खुशी और स्वास्थ्य के साथ ये त्योहार मनाएं। सीएम ने सभी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “यह त्योहार आप सभी अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी मनायें, आप सभी स्वस्थ रहें, यही मेरी कामना है। जोहार!”
त्योहारों का मौसम शुरू हुआ है। आज धनतेरस है, फिर दिवाली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व भी आने वाला है।
त्योहारों के इस उमंग को कई गुना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मइयां सम्मान योजना की राशि भी सभी मइयां को भेजी जा रही है।
यह… pic.twitter.com/UCoKIBpDNx— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 18, 2025
Also Read : बाबूलाल की सीएम से मांग– बोरियो में अवैध पत्थर खनन करने वाले माफिया पर हो कार्रवाई
Also Read : झामुमो पर भाजपा का तंज, प्रतुल बोले- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम

Also Read : जहां-तहां से बाइक चोरी कर खपा देता था औने-पौने दाम में, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
Also Read : दिवाली से पहले भारतीय सैनिकों को कनेक्टिविटी का तोहफा, जियो ने गुरेज में लगाए पांच नए टावर…