Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 9:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अमित शाह करेंगे आज ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च, निवेशकों को फंसे पैसे मिलेंगे वापस
    देश

    अमित शाह करेंगे आज ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च, निवेशकों को फंसे पैसे मिलेंगे वापस

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली : सहारा के लाखों निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह निवेशकों के फंसे पैसे को लौटाने के लिए, कल एक पोर्टल लांच करने जा रहे हैं। जहां पर पैसे रिटर्न होने की सभी अहम जानकारी उपलब्ध होगी। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने आम निवेशकों को फंसे पैसे को वापस करने के निर्देश जारी किए थे। इसके तहत सेबी के पास जब्त 24 हजार करोड़ रुपये में से 5000 करोड़ रुपये निवेशकों को लौटाए जाएंगे। अब पोर्टल लांच के बाद उन निवेशकों के बड़ी राहत मिलेगी, जिनका पैसा कई वर्षों से फंसा हुआ था।

    क्या है मामला

    सहाकारिता मंत्रालाय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को सेंट्रल रिजस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज-सहारा पोर्टल को मंगलवार को लांच करेंगे। इसके पहले केंद्र सरकार ने एक याचिका के आधार पर सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी, कि एस्क्रो अकाउंट में रखा पैसा निवेशकों को वापस किया जाए। मामला साल 2012 का है जब सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में सहारा ग्रुप की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन (SIRECL) और सहारा हाउसिंग इंडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (SHICL) को निवेशकों का पैसा लौटाने का निर्देश देने के बाद एस्क्रो अकाउंट खोलने का निर्देश दिया था। इसके तहत 24 हजार करोड़ रुपये जमा है। केंद्र सरकार ने उसी खाते से जमा पैसों को निवेशकों को जारी करने की सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

    जज की निगरानी में वापस होना है पैसा

    मार्च 2023 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश में न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा था कि सहारा समूह की सहकारी समितियों द्वारा ठगे गए जमाकर्ताओं के बीच इस राशि का वितरण किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी शीर्ष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी करेंगे।

    ऐसे शुरू हुआ विवाद

    असल में यह विवाद साल 2009 में सहारा के OFCD से शुरु हुआ था। सहारा समूह ने उस वक्त OFCD के जरिए 24 हजार करोड़ रुपये जुटाए थे। लेकिन बाद में यह मामला सामने आया कि सहारा ने गलत रुप से निवेशकों से रकम जुटाई। इस पूरे मामले में सहारा की दो कंपनियां सहारा हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन जुड़ी हुईं थी। धांधली सामने आने के बाद सेबी ने सहारा से निवेशकों को उनका पैसा 15 फीसदी ब्याज के साथ लौटाने को कहा था।

    Amit shah investors investors get stuck money back launch 'Sahara Refund Portal' money back new delhi Sahara Refund Portal अमित शाह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड ACB कार्यालय से CBI के एक अहम कांड के दस्तावेज की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
    Next Article रामगढ़ : एटीएस टीम पर हमले के बाद जांच करने पतरातू पहुंची सीआईडी की टीम

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    कल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी

    September 21, 2025
    देश

    GST का नया स्लैब कल से होगा लागू, क्या सस्ता, क्या महंगा… जानें

    September 21, 2025
    देश

    पुंछ में सेना को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में ग्रेनेड और हथियार बरामद

    September 21, 2025
    Latest Posts

    फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर चुनाव में आदित्य मल्होत्रा की टीम ने मारी बाजी, 13 पदों पर हासिल की जीत

    September 22, 2025

    कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव : सुनील साहू गुट ने सभी 13 पदों पर दर्ज की शानदार जीत

    September 22, 2025

    शारदीय नवरात्रि 2025 : 22 सितंबर से शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ होगा शुभारंभ

    September 22, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 22 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 22, 2025

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.