Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 7:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»अमेरिका ने दवाओं पर 200% और तांबे पर 50% टैरिफ लगाने का किया एलान
    विदेश

    अमेरिका ने दवाओं पर 200% और तांबे पर 50% टैरिफ लगाने का किया एलान

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तांबे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार शुल्कों को लेकर फिर से सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ब्रिक्स समूह की आलोचना करते हुए तांबे पर 50 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की है। तांबा भारत से अमेरिका का एक महत्वपूर्ण निर्यात उत्पाद है। भारत इस बात की उम्मीद कर रहा है कि जल्द ही कोई व्यापार समझौता होगा, जो इन शुल्कों को कम या हटाएगा। इसके लिए कुछ सप्ताह से बातचीत भी चल रही है।

    फार्मा पर भी भारी शुल्क का खतरा

    ट्रंप ने फार्मास्यूटिकल्स (दवाइयों) पर भी 200 फीसदी तक शुल्क बढ़ाने की बात कही है। हालांकि इसके लिए उन्होंने कहा कि वे एक साल तक इंतजार करेंगे। दवाइयां भारत का एक बड़ा निर्यात क्षेत्र हैं, जिनका मुख्य उत्पादन हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में होता है। 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 9.8 अरब डॉलर की दवाइयां निर्यात कीं, जो पिछले साल से 20 फीसदी अधिक है। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा दवा निर्यात बाजार है।

    भारत का तांबा निर्यात और अमेरिकी बाजार

    2024-25 में भारत ने वैश्विक स्तर पर 2 अरब डॉलर के तांबे और तांबा उत्पादों का निर्यात किया। इसमें से अमेरिका को निर्यात 36 करोड़ डॉलर का था, जो कुल का 17 फीसदी है। अमेरिका भारत का तीसरा सबसे बड़ा तांबा निर्यात बाजार है। तांबा ऊर्जा, विनिर्माण और बुनियादी ढांचे में उपयोगी खनिज है। नए टैरिफ से अमेरिकी मांग में कमी आई तो घरेलू उद्योगों पर असर पड़ सकता है।

    ब्रिक्स पर ट्रंप की तीखी टिप्पणी

    ट्रंप ने ब्रिक्स समूह की नापसंदगी दोहराते हुए कहा कि इन देशों को 10 फीसदी टैरिफ देना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की स्थापना अमेरिका को नुकसान पहुंचाने और डॉलर की मजबूती को कमजोर करने के लिए हुई है। ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों में भारत, चीन, रूस, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं।

    Also Read : 26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर CBI की हिरासत में

    BRICS criticism copper export copper tariffs export statistics 2024-25 Himachal Pradesh India copper industry India-US trade Indian export market international trade pharmaceutical export pharmaceutical tariffs tariff hike Telangana trade impact trade negotiations trade policy US drug market US import duties US India trade relations US tariffs अंतरराष्ट्रीय व्यापार अमेरिका टैरिफ अमेरिका भारत व्यापार संबंध अमेरिकी दवा बाजार आयात शुल्क टैरिफ वृद्धि डोनाल्ड ट्रंप तांबा निर्यात तांबे पर शुल्क तेलंगाना दवाइयों पर टैरिफ निर्यात आँकड़े 2024-25 फार्मास्यूटिकल्स निर्यात ब्रिक्स आलोचना भारत तांबा उद्योग भारत-अमेरिका व्यापार भारतीय निर्यात बाजार व्यापार नीति व्यापार प्रभाव व्यापार वार्ता हिमाचल प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपसी विवाद में 9 साल की मासूम को लगी गो’ली, कैसे क्या हुआ… जानें
    Next Article NTA ने CSIR NET 2025 की तारीख बदली, अब परीक्षा 28 जुलाई को

    Related Posts

    देश

    Jio की केयरएक्सपर्ट और टेलीकॉम इजिप्ट मिलकर लॉन्च करेंगे नया हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म

    July 9, 2025
    Uncategorized

    शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    July 9, 2025
    देश

    ब्राजील पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    July 8, 2025
    Latest Posts

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025

    पटना में पप्पू यादव नहीं मिल पाये राहुल गांधी से, गाड़ी पर चढ़ने से अंगरक्षकों ने रोका

    July 9, 2025

    डायबिटीज सहित कई बीमारियों में फायदेमंद है सदाबहार के फूल

    July 9, 2025

    अदाणी फाउंडेशन के नेत्र जांच शिविर में छात्राओं समेत 128 के आंखों की हुई जांच

    July 9, 2025

    चाईबासा में फिर मिले 18 शक्तिशाली IED बम, किये गये डिफ्यूज (VIDEO)

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.