Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वोटर्स में गजब का उत्साह, रांची के सिल्ली में 17.02 तो खिजरी में 15.39 परसेंट अब तक मतदान
    जोहार ब्रेकिंग

    वोटर्स में गजब का उत्साह, रांची के सिल्ली में 17.02 तो खिजरी में 15.39 परसेंट अब तक मतदान

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : जिले के सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है. मतदान केंद्रों के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन लग गई है. सभी एक एक कर वोट करने अंदर जा रहे हैं. बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का मतदान झारखंड के 38 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्वक चल रहा है. सुबह से ही बूथों पर वोटर्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है.

    इन क्षेत्रों में पड़ रहे वोट

    राजमहल, बोरियो (एसटी), बरहेट (एसटी), लिट्टीपाड़ा (एसटी), पाकुड़, महेशपुर (एसटी), शिकारीपाड़ा (एसटी), नाला, जामताड़ा, दुमका (एसटी), जामा (एसटी), जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर (एससी), पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ (एससी), गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी (एससी), ङ्क्षसदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली तथा खिजरी (एसटी).

    528 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में

    इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष तथा 55 महिला हैं. गिरिडीह में एक जेंडर प्रत्याशी अश्विनी आंबेडकर भी चुनाव लड़ रही हैं. अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद झारखंड में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. हालांकि दोनों चरणों में पड़े वोटों की गणना 23 नवंबर को होगी. बता दें कि राज्य में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को संपन्न हुआ था.

     दांव पर इनकी प्रतिष्ठा

    दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रबींन्द्रनाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, वर्तमान मंत्री इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय ङ्क्षसह, बेबी देवी के अलावा 11 पूर्व मंत्रियों हेमलाल मुर्मू, स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, लुईस मरांडी, बादल, रणधीर कुमार सिंह, सुरेश पासवान, प्रदीप यादव, जेपी पटेल, मथुरा महतो तथा जलेश्वर महतो का भाग्य ईवीएम में कैद होगा. इनके अलावा कल्पना सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन के भाग्य का भी फैसला होगा.

    Also Read: Vote Day : नहीं मिल रहा वोटर कार्ड तो इन 12 में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर कीजिए मतदान

    23 नवंबर 528 Candidates 528 प्रत्याशी Babulal marandi Baby Devi Baghmara Barhet Bermo Bokaro Borio Chandankiyari Chandrapur Deepika Pandey Singh Deoghar Dhanbad Dhanwar dumri election ground election prestige election process EVM Former Minister Giridih Godda Gomia Hemant Soren Irfan Ansari Jamtara Jharia Jharkhand Assembly Elections Jharkhand Elections Khijri last phase voting Littipara Mahagama Maheshpur November 23 Pakur Rabindranath Mahto Rajmahal ranchi Security Arrangements Shikaripara Silli Sudesh mahto Tundi vote counting Voters enthusiasm Voting Voting Percentage women candidates अंतिम चरण मतदान इरफान अंसारी ईवीएम खिजरी गिरिडीह गोड्डा गोमिया चंदनकियारी चंद्रपुर चुनाव प्रक्रिया चुनावी प्रतिष्ठा चुनावी मैदान जामताड़ा झरिया झारखंड चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव टुंडी डुमरी दीपिका पांडेय सिंह देवघर धनबाद धनवार पाकुड़ पूर्व मंत्री बरहेट बाघमारा बाबूलाल मरांडी बेबी देवी बेरमो बोकारो बोरियो मतदान मतदान प्रतिशत महगामा महिला प्रत्याशी महेशपुर रबींन्द्रनाथ महतो रांची राजमहल लिट्टीपाड़ा वोट गणना वोटर्स उत्साह शिकारीपाड़ा सिल्ली सुदेश महतो सुरक्षा इंतजाम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो व गिरिडीह में वोटर्स का उत्साह, विधायक विरंची नारायण परिवार के साथ पहुंचे बूथ, किया मतदान
    Next Article देवघर जिले के 1245 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान, ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.