Jamshedpur : रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नाम आधिकारिक रूप से ‘भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट’ रखने की मांग तेज हो गई है। सामाजिक संगठन नमन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक भावनात्मक पत्र भेजा है।
काले ने पत्र में लिखा है कि रांची से दिल्ली की यात्रा के दौरान जब फ्लाइट में “बिरसा मुंडा एयरपोर्ट” की उद्घोषणा होती है, तो यह मन को व्यथित करता है। उनके अनुसार, धरती आबा बिरसा मुंडा केवल एक ऐतिहासिक नाम नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनजातीय अस्मिता के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि ‘भगवान’ शब्द केवल सम्मान सूचक नहीं है, बल्कि यह उनके संघर्ष, बलिदान और आध्यात्मिक शक्ति की मान्यता भी है। ऐसे महापुरुष को केवल “बिरसा मुंडा” कहकर संबोधित करना उनके विराट योगदान के साथ अन्याय है।
काले ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री, राज्यपाल और नागरिक उड्डयन मंत्री को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है, ताकि इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीरता से लिया जाए।
Also read: जमशेदपुर में पति का दोस्त बन ले भागा 15 लाख के गहने…
Also read: जदयू ने चलाया संपर्क, समस्या और समाधान अभियान, कई नेता रहे मौजूद…
Also read: इस वजह से टाटानगर-हटिया और इतवारी एक्सप्रेस रहेगी कई दिनों तक रद्द…
Also read: झारखंड में PDS डीलरों को नहीं मिल रहा कमीशन, दी हड़ताल पर जाने की धमकी
Also read: MGM के नये अस्पताल में आए जंग लगे हुए बेड, प्राचार्य ने लिया एक्शन
Also read: भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में लोक वनस्पति शास्त्र की भूमिका अहम : रविन्द्र नाथ महतो
Also read: राज कुशवाहा है वो प्रेमी जिसके लिए सोनम ने कर दी राजा की हत्या…
Also read: रेलवे को चुना लगाने वालों पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 6 लोगों को भेजा सलाखों के पीछे
Also read: रेलवे को चुना लगाने वालों पर पत्र की बड़ी कार्रवाई, 6 लोगों को भेजा सलाखों के पीछे