Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Oct, 2025 ♦ 1:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में कल बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का वेदर अपडेट
    झारखंड

    झारखंड में कल बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का वेदर अपडेट

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है. राज्य में आज और कल तेज हवाओं, झमाझम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट और रांची समेत 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 18 मई को झारखंड के सभी 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन परिस्थितियों में लोगों को खुले स्थानों से दूर रहना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी चाहिए.

    20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    रांची, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, खूंटी, दुमका, गिरिडीह, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम सहित 20 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    तापमान का कहर जारी

    राज्य में अभी भी गर्मी अपना असर दिखा रही है. शुक्रवार को सबसे गर्म रहा मेदिनीनगर, जहां पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि आसमान में बादल छाने से जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

    शुक्रवार को कहां-कहां हुई बारिश?

    गोड्डा, पाकुड़, दुमका, सिमडेगा, गुमला, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार को मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले शनिवार और रविवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है.

    Also Read : सड़क हादसे में जितेंद्र की मौ’त, 10 दिन पहले हुई थी शादी, घरवाले बोले- फैक्ट्री छुट्टी देता तो जिंदा होता बेटा

    Also Read : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    Also Read : भाजपा नेता बार-बार सेना का कर रहे अपमान, शीर्ष नेतृत्व दे रहा संरक्षण : झामुमो

    Also Read : 17 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    jharkhand Jharkhand rain Jharkhand storm Jharkhand temperature. Jharkhand weather update lightning Meteorological Department orange alert rainfall Ranchi weather strong winds Thunderstorm Weather Alert Weather Warning Yellow Alert ऑरेंज अलर्ट गरज चमक झारखंड झारखंड तापमान झारखंड तूफान झारखंड बारिश झारखंड मौसम अपडेट तेज हवाएं बारिश मौसम अलर्ट मौसम चेतावनी मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची मौसम वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में जितेंद्र की मौ’त, 10 दिन पहले हुई थी शादी, घरवाले बोले- फैक्ट्री छुट्टी देता तो जिंदा होता बेटा
    Next Article IPL 2025 : आज RCB और KKR की टक्कर, पिच की भूमिका होगी अहम

    Related Posts

    झारखंड

    रांची महानगर काली पूजा समिति का गठन, विनय सिंह बने अध्यक्ष व नंदकिशोर मुख्य सलाहकार

    October 5, 2025
    गिरिडीह

    तालाब में डूबने से पिता-बेटे की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    October 5, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

    October 5, 2025
    Latest Posts

    रांची महानगर काली पूजा समिति का गठन, विनय सिंह बने अध्यक्ष व नंदकिशोर मुख्य सलाहकार

    October 5, 2025

    तालाब में डूबने से पिता-बेटे की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    October 5, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

    October 5, 2025

    रोज सुबह खाली पेट कढ़ी पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कैसे बढ़ाए सेहत

    October 5, 2025

    CM नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर सकरा में तैयारियां तेज, जिला प्रशासन अलर्ट

    October 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.