Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Oct, 2025 ♦ 6:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को, सोने की खरीदारी और दान का विशेष महत्व
    झारखंड

    अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को, सोने की खरीदारी और दान का विशेष महत्व

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अक्षय तृतीया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इसे युगादि तिथि भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन त्रेता युग का आरंभ हुआ था। इस वर्ष अक्षय तृतीया मंगलवार से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल को पूरे दिन रहेगी। उदयातिथि के अनुसार व्रत और पर्व 30 अप्रैल को ही मनाया जाएगा।

    पंडित (पुरोहित) मनोज पांडेय ने सोमवार को बताया कि सोना और चांदी को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यह समृद्धि का भी प्रतीक है। इसलिए इस दिन की गई खरीददारी को अक्षय माना गया है। इस बार बुधवार और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो शुभफलदायी है। इस दिन पीली धातु सोने को सबसे पवित्र माना गया है और इसे भगवान विष्णु सें संबंधित बताया गया है, इसलिए सोने की खरीददारी सौभाग्य का सूचक है। पद्म पुराण के अनुसार, इसी दिन कुबेर की देवताओं का खजाने का मालिक बनाया गया था। इस तिथि को लक्ष्मी माता पूजा का विशेष महत्व है।

    पुरोहित ने कहा कि अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जानते हैं, जो कि धर्मग्रंथों के अनुसार एक शुभदिन है। यह सौभाग्य, सुख और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन भगवान विष्णु, गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस वर्ष यह त्योहार 30 अप्रैल को होगा। इस दिन नए उद्योग, नए व्यवसाय, नई नौकरी, नए निवास में जाना, वाहन लेने का एक शुभ समय है। साथ ही यह दिन हमारे पूर्वजों को सम्मान देने और उनका आशीर्वाद लेने का भी दिन है। कुछ नया शुरू करने के लिए यह दिन सबसे अच्छे दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी जैसी कीमती सामान खरीदने का विधान है। मान्यता है कि यह परिवार में समृद्धि और सौभाग्य लाता है।

    पुरोहित ने बताया कि इस दिन देवताओं की पूजा आराधना, अनुष्ठान करने का विधान है। गंगा स्नान, पंखा, जल से भरा घड़ा, मौसमी फल का दान जरूर करना चाहिए। अक्षय तृतीया पर गुप्त दान का विशेष महत्व है। इस दिन कोहड़े या तरबूज के अंदर शक्ति और भक्ति के अनुसार सोना रखकर दान करने से भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। जितना हो सके जरूरतमंदों को भी दान दें।

    Also Read : GT vs RR : आज जयपुर में सजेगी IPL की महफिल, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट

    Also Read : झारखंड में 2 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    30 April 30 अप्रैल Akshaya Tritiya Fast Festival Shukla Paksha Treta Yuga Tritiya Tithi Udaya Tithi Vaishakh month Yugadi Tithi अक्षय तृतीया उदयातिथि तृतीया तिथि त्रेता युग पर्व युगादि तिथि वैशाख मास व्रत शुक्ल पक्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां बिना नागरिकता रह रहीं भारत में : निशिकांत दुबे
    Next Article बिहार म्यूजियम में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू, जानें कितनी है कीमत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    October 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग जमीन घोटाला : तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार सलाखों के पीछे, एसीबी ने किया था गिरफ्तार

    October 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्थानीय प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल

    October 15, 2025
    Latest Posts

    गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    October 15, 2025

    हजारीबाग जमीन घोटाला : तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार सलाखों के पीछे, एसीबी ने किया था गिरफ्तार

    October 15, 2025

    स्थानीय प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल

    October 15, 2025

    युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध

    October 15, 2025

    नामांकन दाखिल करने पहुंचे विधायक पर 20 साल पुराना रेल रोक मामला भारी पड़ा…

    October 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.