Ranchi : आजसू छात्र संघ ने 22 जून को मनाए जाने वाले बलिदान दिवस की तैयारियों के लिए रणनीति बनाई है। रांची में आयोजित बैठक में आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि बलिदान दिवस के माध्यम से राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्माण में छात्रों और युवाओं की अहम भूमिका रही है और अब फिर से उन्हें आगे आना होगा।
बैठक की अध्यक्षता आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने की जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने किया। ओम वर्मा ने कहा कि 22 जून को रांची में होने वाला बलिदान दिवस ऐतिहासिक होगा और इसके लिए पूरे राज्य से कार्यकर्ता जुटेंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। झामुमो ने चुनाव के समय किए वादे पूरे नहीं किए हैं। न तो युवाओं को रोजगार मिला है और न बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। साथ ही राज्य के शैक्षणिक माहौल में सुधार नहीं हो रहा है।
बैठक में कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे जिनमें राजकिशोर महतो, रोशन नायक, राजेश सिंह, रवि रोशन, प्रशांत महतो, नितेश कुमार, शिवम कुमार, अभिषेक कुमार, अंगद, बिट्टू, प्रियांशु, पीयूष कुमार, चेतन प्रकाश और अजीत कुमार शामिल थे।
Also Read : बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र
Also Read : जायदाद के लफड़े में बाप का क’त्ल
Also Read : अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए
Also Read : भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक
Also Read : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी
Also Read : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
Also Read : भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो
Also Read : पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार