Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नियोजन की मांग को लेकर आजसू ने किया खेमका आउटसोर्सिंग का चक्का जाम
    झारखंड

    नियोजन की मांग को लेकर आजसू ने किया खेमका आउटसोर्सिंग का चक्का जाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बाघमारा (धनबाद) : बाघमारा के ईस्ट बसुरिया कोलियरी अंतर्गत संचालित खेमका कैरियर आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय रैयतों को रोजगार देने की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने चक्का जाम किया। आजसू पार्टी के राजगंज मंडल के सचिव देव नारायण महतो ने कहा कि बड़की बौआ के रैयतों ने अपना जमीन खोया है। तीन माह पूर्व प्रबंधन को रैयतों को रोजगार देने की मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन प्रबंधन ने कोई वार्ता नहीे की। जिसके बाद पार्टी ने चक्का जाम आंदोलन किया। प्रबंधन की मनमानी व गैर जिम्मेदाराना रवैया को आजसू पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

    स्थानीय रैयतों को दे मुआवजा और रोजगार

    चक्का जाम आंदोलन के दौरान बतौर अतिथि शामिल हुए बीसीसीएल जोन के सांसद प्रतिनिधि नरेश कुमार महतो ने कहा कि खेमका केरियर आउटसोर्सिंग कंपनी मनमानी कर रही है। स्थानीय रैयतों ने राष्ट्रहित में अपनी खेती योग्य भूखंड कंपनी को कोयला उत्खनन के लिए दिया। कंपनी को भी स्थानीय रैयतों को मुआवजा के साथ रोजगार देना चाहिए। मगर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के पत्र का भी कोई जवाब नहीं दिया। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। जब तक स्थानीय रैयतों व बेरोजगार युवकों को रोजगार नही दिया जाता आंदोलन को जारी रखा जाएगा।

    कंपनी के प्रबंधक के साथ हुई वार्ता

    आजसू पार्टी व खेमका आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक के साथ वार्ता हुई। जिसके बाद आंदोलन को इस शर्त पर स्थगित कर दिया गया कि आगामी 10 जुलाई को प्रबंधन का प्रतिनिधि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के कार्यालय में बैठक कर रोजगार के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करेगा।

    करीब एक घंटा बाद चालू हुआ कंपनी का काम

    आजसू पार्टी के चक्का जाम आन्दोलन की खबर पर अनहोनी घटना को टालने के लिए ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस मुस्तैद दिखी। ईस्ट बसूरिया पुलिस दल बल के साथ मौजूद थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार दिखी। 10 जुलाई को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से वार्ता के बाद ही आगे के आंदोलन की रणनीति पर आजसू पार्टी आगे बढ़ेगी। करीब एक घंटा चक्का जाम के बाद कंपनी का काम चालू किया गया।

    AJSU Baghmara blocked demand of planning Dhanbad jharkhand Khemka outsourcing कोलियरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी पांच दिनों तक करेगी पूछताछ पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा से, कोर्ट ने दिया आदेश
    Next Article दो दिवसीय दौरे पर 11 जुलाई को झारखंड आ रही नीति आयोग की टीम, केंद्रीय योजनाओं की करेगी समीक्षा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    आदिवासी

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.