Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 10:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार: विधानसभा सत्र की हंगामेदार शुरुआत, एआईएमआईएम विधायक ने ‘हिन्दुस्तान’ शब्द पर जताई आपत्ति
    बिहार

    बिहार: विधानसभा सत्र की हंगामेदार शुरुआत, एआईएमआईएम विधायक ने ‘हिन्दुस्तान’ शब्द पर जताई आपत्ति

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में आज से नई विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। चुनाव में एनडीए की जीत और नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही राजद-जदयू में बयानबाजी हो रही है। सत्र के पहले दिन सभी नए विधायकों ने शपथ ली। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी से मुलाकात की। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर ही नए विधायकों को शपथ दिलाता है।

    सत्र के पहले ही दिन एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान ने शपथ लेते वक्त आपत्ति जाहिर की। उन्होंने शपथ पत्र में लिखे ‘हिन्दुस्तान’ शब्द को बोलने से इनकार किया और उसकी जगह ‘भारत’ का इस्तेमाल किया। दरअसल, एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान का नाम जैसे ही सदस्यता की शपथ के लिए पुकारा गया वैसे ही उन्होंने खड़े होकर हिन्दुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी।

    अख्तरुल इमान को उर्दू भाषा में शपथ लेनी थी लेकिन उर्दू में भारत की जगह हिन्दुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की।

    एआईएमआईएम के विधायक ने कहा कि हिंदी भाषा में भारत के संविधान की शपथ ली जाती है। मैथिली में भी हिन्दुस्तान की जगह भारत शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन उर्दू में जो शपथ लेने के लिए जो पत्र मुहैया कराया गया है उसमें भारत की जगह हिन्दुस्तान शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

    विधायक ने कहा कि वह भारत के संविधान की शपथ लेना चाहते हैं ना कि हिन्दुस्तान की संविधान की। बता दें कि इस बार एआईएमआईएम के पांच विधायक चुनाव जीते हैं और पहली बार विधानसभा में एंट्री ली है।

    गौरतलब है कि इस बार राजद विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन विपक्ष में बैठेगी। जबकि एनडीए में बीजेपी बड़ी पार्टी है और मुख्यमंत्री पद नीतीश कुमार के पास ही है। सदन में इस वक्त बीजेपी 74, जेडीयू 43, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के चार, वीआईपी 4 और एक निर्दलीय सदस्य सत्तापक्ष के साथ दिखेंगे जबकि विपक्षी खेमे में आरजेडी 75, कांग्रेस 19, सीपीआई (माले) 12, सीपीआई 2 और सीपीएम के 2 सदस्य हैं। इसके अलावा पांच एआईएमआईएम , एक बसपा और एक एलजेपी सदस्य हैं।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, चीनी रणनीति की हकीकत पर पर्दा डालना संभव नहीं
    Next Article पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आपसी दुश्मनी में की थी हत्या

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी

    June 16, 2025
    बिहार

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025
    Latest Posts

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए

    June 16, 2025

    भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक

    June 16, 2025

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी

    June 16, 2025

    झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

    June 16, 2025

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.