Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Oct, 2025 ♦ 11:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कृषि मंत्री ने कांग्रेस भवन में आयोजित किया जनता दरबार
    झारखंड

    कृषि मंत्री ने कांग्रेस भवन में आयोजित किया जनता दरबार

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेहा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार के दौरान माना कि राज्य में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने बताया कि अधिक वर्षा की वजह से किसानों की ओर से यूरिया की मांग काफी बढ़ गई है, जिससे कुछ व्यापारी इसका गलत फायदा उठा रहे हैं।

    मंत्री ने साफ कहा कि सरकार इस स्थिति को गंभीरता से ले रही है। पलामू में 4 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और जरूरत पड़ी तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार से अतिरिक्त यूरिया की मांग के लिए भी बात की जाएगी।

    समस्याओं की लंबी फेहरिस्त

    जनता दरबार में 74 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें पेंशन, बिजली बिल, जल संकट, जाति-आय प्रमाण पत्र, मंईयां सम्मान योजना और गंभीर बीमारियों से जुड़ी मदद की मांग शामिल थी।

    हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद शमीम जलील का ₹1.32 लाख का बिजली बिल आने पर मंत्री ने तुरंत अधिकारियों से बात कर इसे सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक बिजली बिल के मामलों में स्थायी समाधान की व्यवस्था की जाएगी।

    मंत्री का सख्त संदेश

    शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए होती है, इसलिए हर शिकायत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    जनता दरबार को बताया ‘जनता से जुड़ने का जरिया’

    मंत्री ने कहा कि जनता दरबार एक सकारात्मक प्रयास है, जिससे आम लोग सीधे अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं। कुछ मामलों का तत्काल समाधान हुआ, जबकि कानूनी प्रक्रिया वाले मामलों में उचित सलाह दी गई।

    उपस्थित प्रमुख लोग

    जनता दरबार में अभिलाष साहू, राजन वर्मा, निरंजन पासवान, राकेश किरण महतो, नरेंद्र लाल गोपी और राजीव चौधरी शामिल थे। कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी।

     

    आय प्रमाण पत्र कांग्रेस पार्टी कांग्रेस भवन किसानों की मांग किसानों की समस्या कृषि मंत्री जनता की शिकायतें जनता दरबार जल संकट जाति प्रमाण पत्र झारखंड झारखंड समाचार झारखंड सरकार पलामू पेंशन समस्या प्रशासनिक लापरवाही बिजली बिल बिजली विभाग मईया सम्मान योजना यूरिया की कालाबाजारी यूरिया संकट रांची रांची न्यूज शिल्पी नेहा तिर्की सरकारी कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपैसों के विवाद में युवक की हत्या कर जंगल में शव जलाया, बाप-बेटे गिरफ्तार
    Next Article खाते में पड़े हैं 62 लाख, फिर भी विधवा महिला नहीं निकाल पा रही पेंशन के ₹1000

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सड़क हादसे के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने NH-75E किया जाम

    October 6, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग से विजय प्रताप सिंह को ACB ने दबोचा

    October 6, 2025
    झारखंड

    झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई

    October 6, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में सड़क हादसे के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने NH-75E किया जाम

    October 6, 2025

    भागलपुर में दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, विकास को मिलेगी रफ्तार

    October 6, 2025

    पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, दार्जिलिंग-जलपाईगुड़ी में 23 लोगों की मौ’त

    October 6, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : आज शाम 4 बजे आयोग करेगा तारीखों का ऐलान, दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव

    October 6, 2025

    SMS अस्पताल में भीषण हादसा, ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग, 8 मरीजों की मौ’त

    October 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.