Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट वॉक से शरीर में दिखेंगे 7 बदलाव,सब जानना चाहेंगे सेहत का राज… 
    सेहत

    खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट वॉक से शरीर में दिखेंगे 7 बदलाव,सब जानना चाहेंगे सेहत का राज… 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaFebruary 24, 2025Updated:February 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खाने के बाद थोड़ी देर टहलना या वॉक करना एक ऐसी आदत है, जो न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है, बल्कि शरीर को कई अन्य फायदे भी देती है।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

    खाने के बाद टहलने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है। जब हम चलते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया तेज होती है। इससे खाना आसानी से पच जाता है और गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही, यह आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

    ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे

    खाने के बाद टहलना खासकर से डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ता है, लेकिन 5-10 मिनट की वॉक करने से शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन बेहतर होता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। यह आदत टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करती है।

    वजन घटाने में सहायक

    अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो खाने के बाद टहलना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर में कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। नियमित रूप से खाने के बाद टहलने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम होता है और वजन कंट्रोल रहता है।

    दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

    खाने के बाद टहलना दिल के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों का खतर कम होता है और दिल की सेहत बेहतर रहती है।

    तनाव कम करे और मूड को बेहतर बनाए

    खाने के बाद टहलना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है। टहलने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो खुशी का अहसास कराता है।

    एनर्जी का स्तर बढ़ाए

    खाने के बाद अक्सर आलस और सुस्ती महसूस होती है। ऐसे में 5 मिनट की वॉक करने से शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। यह शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है।

    नींद की क्वालिटी में सुधार

    रात के खाने के बाद टहलना खासकर से फायदेमंद होता है।यह शरीर को आराम देता है और नींद की क्वालिटी में सुधार करता है। अच्छी नींद लेने से शरीर स्वस्थ और तरोताजा रहता है।

    Read also:किचन में रखा ये एक समान सेहत के लिए है वरदान, जानें कैसे करें इस्तेमाल… 

    News News Update Sehat sehatnews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाशिवरात्रि 2025 : भगवान शिव की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री
    Next Article पांच वर्षीय लापता उमरा का श’व पानी लगे गड्ढे से बरामद

    Related Posts

    जामताड़ा

    पुलिस को चैलेंज करने वाले साइबर अपराध गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    June 14, 2025
    जमशेदपुर

    सप्लाई हो रहा पानी नही है शुद्ध, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही…

    June 14, 2025
    जमशेदपुर

    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की हुई मौ’त

    June 14, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.