Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों का तबादला
    झारखंड

    झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों का तबादला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची ।झारखंड सरकार ने राज्य के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है वहीं कुछ को अतिरिक्ते प्रभार सौंपा गया है।
    कार्मिक विभाग के अवर सचिव विनोद कुमार ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार आज बताया गया कि प्रधान सचिव, वित्त विभाग के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। वह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ वित्त विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
    सचिव, योजना एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थापित राहुल शर्मा (अतिरिक्त प्रभार सचिव, पंचायती राज विभाग) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, पंचायती राज विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
    सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित कमल किशोर सोन (अतिरिक्त प्रभार सचिव, परिवहन विभाग और परिवहन आयुक्त) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
    सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के पद पर पदस्थापित डॉ अमिताभ कौशल (अतिरिक्त प्रभार सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, योजना एवं विकास विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। डॉ कौशल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे
    सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थापित डॉ मनीष रंजन (अतिरिक्त प्रभार सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

    सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, परिवहन विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। शर्मा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
    सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर पदस्थापित प्रशांत कुमार (अतिरिक्त प्रभार- सचिव, जल संसाधन विभाग और प्रशासक, सुवर्णरेखा बहुउदेशीय परियोजना, जमशेदपुर ) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, जल संसाधन विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। प्रशांत कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, ग्रामीण विकास विभाग और प्रशासक, सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना, जमशेदपुर के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
    निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के पद पर पदस्थापित के श्रीनिवासन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
    निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार (अतिरिक्त प्रभार- कारा महानिरीक्षक और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जैप आईटी एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
    निबंधन महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित विप्रा भाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान : मस्जिद के समीप विस्फोट होने से चार की मौत, 10 घायल
    Next Article रिश्वतखोरों के खिलाफ एसएसपी किशोर कौशल की बड़ी कार्रवाई, नामकुम थाना के मुंशी निलंबित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    Latest Posts

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.