Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 1:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»घाटशिला उपचुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, मतदाताओं से मतदान करने की अपील
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, मतदाताओं से मतदान करने की अपील

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ghatshila : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज और सिदगोडा स्थित वीमेन यूनिवर्सिटी का अधिग्रहण कर लिया है। दोनों शिक्षण संस्थानों में निर्वाचन कार्यों का संचालन किया जाएगा। को-ऑपरेटिव कॉलेज में ईवीएम सामग्री का वितरण, प्राप्ति और भंडारण होगा। यहीं स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र भी बनाया जा रहा है। वहीं, वीमेन यूनिवर्सिटी को मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उपयोग किया जाएगा।

    निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव का मतदान 11 नवम्बर 2025 को और मतगणना 14 नवम्बर 2025 को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि सभी कोषांग आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने ईवीएम, स्वीप, प्रशिक्षण, व्यय लेखा, वाहन, तकनीकी, मीडिया और एमसीएमसी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।

    उन्होंने कहा कि निर्वाचन की सुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही स्वीप कोषांग को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया ताकि हर मतदाता मतदान के महत्व को समझे और मतदान करे। बैठक में उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीटीओ, एलआरडीसी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए साकची थाना परिसर में जिला कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। नागरिक 0657-2440111, 0657-2221717, 0657-2221718 पर या c-Vigil App एवं टोल फ्री नंबर 1950 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

    jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा की टीम ने जामताड़ा का किया दौरा, कहा – लाभुकों को मिले उचित न्याय और योजनाओं का लाभ
    Next Article बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, साहिबगंज में तीन चेकपोस्ट से लगातार हो रही निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.