Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 12:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- जिन्होंने आपका हक छीना, आपकी तिजोरी लूटी वे लुभावने नारे दे रहे हैं
    जोहार ब्रेकिंग

    जमुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- जिन्होंने आपका हक छीना, आपकी तिजोरी लूटी वे लुभावने नारे दे रहे हैं

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गिरिडीह। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस एवं झामुमो गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए जनता से खारिज करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि जनता की तिजोरी लूटने वाले इस चुनाव लुभावने नारे दे रहे हैं। माैका मिला तो ये लोग फिर लूटने का काम करेंगे। इसलिए क्या करेंगे, इस पर वोट न दें। ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर वोट दें।

    नड्डा गुरुवार अपराह्न जमुआ विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान जमुआ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आपका हक छीना, आपकी तिजोरी लूटी वे लुभावने नारे दे रहे हैं। बड़े-बड़े नारे देने वाले आधे जेल पर हैं और आधे बेल पर हैं। यूपीए सरकार ने धरती छोड़ा, न पाताल, न आसमान छोड़ा। सब जगह घोटाला ही घोटाला किया। समाज को बांटने वाली कांग्रेस एवं झामुमो भी अब लाचारी में विकास की बात कर रहे हैं। कारण उन्हें पता चल गया कि मोदी के जमाने में विकास के सिवा कुछ नहीं चलेगा। कश्मीर में धारा 370 हटाने, तीन तलाक, सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने को भी भाजपा सरकार की पहल का देन बताया। मजबूत विदेश एवं अर्थ नीति को भी मोदी सरकार की देन बताया। 2024 तक दो करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाने की घोषणा की।

    इस मौके पर कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक व जमुआ के भाजपा प्रत्याशी केदार हाजरा, विधायक व गांडेय के प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा, धनवार के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, विनय शर्मा, दिनेश यादव, यदुनंदन पाठक, सुखदेव साहू आदि ने भी संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम लोग मौजूद थे। नड्डा निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से सभास्थल पर पहुंचे थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद भवन की कैंटीन के खाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी
    Next Article रांची की जनता बदलाव के लिए तैयार : पवन शर्मा

    Related Posts

    झारखंड

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई : 1188 के खिलाफ केस, 1.96 करोड़ का जुर्माना

    August 21, 2025
    झारखंड

    बीआईटी मेसरा कैंपस में छात्रा पर ब्लेड से हमला, क्लास बंद करने का ऐलान

    August 21, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

    August 21, 2025

    पटना-हाजीपुर के बीच जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, कोच्चि मॉडल पर होगा विकास

    August 21, 2025

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा में नया जोश, 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे अखिलेश यादव

    August 21, 2025

    विपक्षी दलों के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी कुछ ही देर में दाखिल करेंगे नामांकन

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.