Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्य को लूटने वाली सरकार को विदा करने का संकल्प लें कार्यकर्ता : बाबूलाल
    झारखंड

    राज्य को लूटने वाली सरकार को विदा करने का संकल्प लें कार्यकर्ता : बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को बोकारो में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित किया. बाबूलाल ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही साल में 365 दिन साधना और  संघर्ष करता है. असली लड़ाई बूथ पर होती है. कार्यकर्ता ही बूथों पर जूझता है. कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडी ठगबंधन ने भाजपा और एनडीए के खिलाफ दुष्प्रचार की पराकाष्ठा कर दी. संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने जैसी बातों का दुष्प्रचार किया, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से देश तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प पूरा हुआ. अब कार्यकर्ता राज्य को लूटने वाली सरकार को विदा करने का संकल्प लें.

    झारखंड की जनता ने इंडी गठबंधन के खिलाफ दिया जनादेश

    बाबूलाल ने कहा आजाद भारत में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. कांग्रेस और इंडी एलायंस के नेता इस बात को पचा नहीं पा रहे. कांग्रेस के युवराज इस बात को समझ नहीं कर पा रहे कि आखिर कैसे एक गरीब चाय वाले का बेटा भारत जैसे विशाल देश का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बन गया. यह कोई सामान्य घटना नहीं. झारखंड को भी देखें तो जनता ने राज्य के ठगबंधन के खिलाफ जनादेश दिया है . 9 संसदीय सीट पर एनडीए की जीत हुई. 81 लाख मत प्राप्त हुए. 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन आगे रहा. राज्य में सत्ताधारी गठबंधन के तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित 7 मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में इंडी एलायंस को जीत नही दिला सके. इंडी एलायंस को 66 लाख वोट ही प्राप्त हुए.

    इंडी गठबंधन वालों ने राज्य को ठगा है

    उन्होंने कहा कि इंडी ठगबंधन ने तो केवल राज्य को लूटा है. खान, खनिज, बालू, पत्थर सब लूट लिए. गरीबों के जमीन लूट लिए. युवाओं की नौकरियों लूट ली. जेपीएससी, जेएसएससी की एक भी परीक्षा इनके कार्यकाल में सफल नहीं हुई. सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी. प्रश्न पत्र लीक हुए. पद की लाखों में बोली लगाई गई. कहा इस सरकार ने सभी को ठगा है.

    इंडी गठबंधन कार्यकर्ता जनता बाबूलाल लूटा सम्मान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअबुआ आवास लाभुकों को सस्ते दर पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल करे विभाग : इरफान
    Next Article भारत निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची रांची, कल पतरातू में करेगी बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.