Palamu : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर छत्तरपुर थाना क्षेत्र के तुरीदाग जंगल में पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से नक्सली पर्चे और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।
सूचना के अनुसार, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ के बाद नक्सली फरार हो गए, लेकिन मौके से साक्ष्य बरामद किए गए।
इसी दौरान एक अन्य कार्रवाई में TSPC के सक्रिय सदस्य शंभु सिंह (ग्राम – पलवा टोला मोरचवा, थाना – छत्तरपुर) को रंगदारी के आरोप में पकड़ा गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
शंभु सिंह के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, रंगदारी, आगजनी और हथियार अधिनियम की धाराएँ शामिल हैं। हाल ही में 24 अक्टूबर को भी उसके खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है।
छापामारी टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी – थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पु० अ० नि० सुशील उरांव, स० अ० नि० अनिल रजक, तकनीकी शाखा के रामनारायण विश्वकर्मा तथा सशस्त्र बल। SP ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इससे नक्सली गतिविधियों पर करारा प्रहार हुआ है। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
Also Read : अगले कुछ घंटे रांची में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Also Read : छेड़खानी का विरोध करना दो बहनों को पड़ा भारी… जानें कैसे
Also Read : जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला 2025 की तैयारियों का DC मंजूनाथ भजंत्री ने लिया जायजा
Also Read : छिपकलियों से छुटकारा पाने का असरदार घरेलू उपाय ये स्प्रे
Also Read : चुनाव से पहले तेजस्वी-मांझी में जुबानी जंग तेज, ‘दामाद आयोग’ पर जीतन राम का पलटवार