Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले में आरोपी राजीव सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत
    झारखंड

    रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले में आरोपी राजीव सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। हाईकोर्ट ने मंगलवार को रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले में आरोपी राजीव सिंह को दी जमानत। अदालत ने राजीव सिंह को 10-10 हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत की सुविधा प्रदान की है। झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व महाधिवक्ता आरएस मजूमदार ने अदालत में बहस की। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आर मुखोपाध्याय की कोर्ट ने राजीव सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दी जमानत। वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस मजूमदार ने अदालत में कहा की चोरी की हुई रिमेडिसिविर उनके पास से रिकवर नहीं हुई है, ऐसे में उनको जमानत दी जा सकती है।

    बता दें, इस मामले में पहले एसआईटी के नेतृत्व कर रहे एडीजी अनिल पालटा की ओर से झारखंड हाईकोर्ट को बताया गया कि रिम्स से रेमडेसिविर की छह वायल की चोरी की गयी है। यह रेमडेसिविर भी कालाबाजारी करने के मुख्य आरोपी राजीव सिंह को उपलब्ध करायी गयी थी। इस मामले पर रिम्स से रिपोर्ट मांगी गयी है।

    पहले सुनवाई के दौरान एसआईटी की ओर से अदालत को बताया गया कि इस मामले के मुख्य आरोपी की राजीव सिंह का मोबाइल डाटा खंगाला गया है। इसमें किसी संतोष कुमार नामक व्यक्ति से लगातार और कई बार बात होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की गयी तो पता चला कि संतोष कुमार रिम्स में एक महिला अनुबंधकर्मी का करीबी है. उस महिलाकर्मी ने ही रिम्स से छह वायल की चोरी कर संतोष कुमार के माध्यम से राजीव को उपलब्ध कराया है। दोनों ने रेमडेसिविर की चोरी करने की बात स्वीकार भी की है। इस मामले में रिम्स से कई जानकारी और रिपोर्ट मांगी गयी है। रिम्स ने रेमडेसिविर चोरी मामले में एक नर्स पर बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराया है।

    क्या है मामला

    कोरोना की दूसरी लहर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी की बाद मीडिया में आने के बाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब तलब किया था। इसके बाद कोर्ट ने सरकार को एसआईटी बना कर मामले की जांच करने को कहाथा। कालाबाजारी में एक आईपीएस का नाम आने के बाद हाईकोर्ट ने सरकार को निष्पक्ष होकर जांच करने को कहा था और हिदायत दी है कि यदि जांच में लापरवाही पायी गयी, तो मामले की जांच सीबीआई से करायी जा सकती है।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहंत नरेन्द्र गिरि मौत मामला : सीबीआई ने महंत के कमरे से अंगूठी, माला, मोबाइल लिया कब्जे में
    Next Article झारखंड में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण: हेमन्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    Latest Posts

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.